यूनाइटेड एयरलाइंस में महिला से रेप: न्यूजर्सी से लंदन जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

न्यूजर्सी से लंदन जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, एजेंसी। 
यूनाइटेड एयरलाइंस के बिजनेस क्लास में एक महिला से रेप की खबर सामने आई है। न्यूजर्सी से लंदन जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की इस ओवरनाइट फ्लाइट में महिला से रेप हुआ।

एयरलाइंस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए जांच में सहयोग का आश्वासन दिया।
महिला की शिकायत पर एयरपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना 31 जनवरी की बताई गई।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेप का आरोपी और ​पीड़िता दोनों ही इस फ्लाइट के बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे थे।
 इस दौरान आरोपी ने रात को महिला से जबरन संबंध बनाए। इसके बाद महिला ने शिकायत की तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 31 जनवरी को एयरलाइंस की एक फ्लाइट न्यूजर्सी से टेकआफ किया था। 
इस फ्लाइट के बिजनेस क्लास में 40 साल के एक ब्रिटिश व्यक्ति सफर कर रहा था। इस दौरान रात को उसने बिजनेस क्लास में ही अकेली सफर कर रही महिला से रेप किया। 
इस दौरान बाकी पैसेंजर सो रहे थे। इसके बाद महिला ने इस घटना की जानकारी क्रू मेंबर्स को दी। क्रू ने पुलिस से संपर्क कर रेप की शिकायत की। 
फ्लाइट ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंडिंग की तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। 
शुुरुआती पूछताछ के बाद पुलिस ने जांच जारी रहने तक आरोपी को जमानत दे दी। लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने इस मामले में महिला का मेडिकल कराया है।
 पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला पुरुष एक दूसरे को नहीं जानते थे,लेकिन फ्लाइट में उन्हें ड्रिंक शेयर करते हुए देखा गया था। 

Must Read: ताकि एशिया की बन सके सदी

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :