Maharashtra की सरकार के खिलाफ मच्छीमार: मुंबई के मछली बाजार पर महानगर पालिका के कार्रवाई के खिलाफ मच्छीमार सेल

भारतीय जनता पार्टी, मुंबई मच्छीमार सेल के नेतृत्व में शुक्रवार को  मीनाताई ठाकरे मासळी मंडई (दादर) के भूमिपुत्रों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने महाराष्ट्र के आघाड़ी सरकार को याद दिलाया कि मुंबई के वह असली भूमिपुत्र है। मुंबई के मच्छीमार कोळी समाज ही मुंबई के मूल निवासी हैं।

मुंबई के मछली बाजार पर महानगर पालिका के कार्रवाई के खिलाफ  मच्छीमार सेल

मुंबई। 
भारतीय जनता पार्टी(Bharatiya Janata Party), मुंबई मच्छीमार सेल के नेतृत्व में शुक्रवार को  मीनाताई ठाकरे (Meenatai Thackeray)मासळी मंडई (दादर) के भूमिपुत्रों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने महाराष्ट्र के आघाड़ी सरकार को याद दिलाया कि मुंबई के वह असली भूमिपुत्र है। मुंबई(Mumbai) के मच्छीमार कोळी समाज ही मुंबई के मूल निवासी हैं। ऐसे में मुंबई के संसाधनों पर सबसे पहले उनका अधिकार है। महाराष्ट्र सरकार उनसे उनके अधिकारों को छीनने का प्रयास ना करें।

मुंबई के सेनापति बापट मार्ग स्थित मीनाताई ठाकरे मासळी मंडई में आज सुबह भारतीय जनता पार्टी, मुंबई मच्छीमार सेल के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का  नेतृत्व BJP मुंबई प्रभारी अतुल भातखळकर कर रहे थे। उनके साथ विधायक मनिषा ताई चौधरी, मुंबई भाजपा मच्छीमार सेल के अध्यक्ष  निकेत प्रकाश वैती सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, मच्छीमार, कोळी, आगरी समाज के वरिष्ठ लोग तथा विक्रेता उपस्थित थे।  निकेत प्रकाश ने बताया कि मुंबई में दादर (प.) स्थित मीनाताई ठाकरे मासळी मंडई के पास मछली बाजार पर महानगरपालिका प्रशासन ने कुछ दिन पहले बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई की। इस कार्रवाई से मछुआरा समुदाय में असंतोष की लहर दौड़ गई है। यहां लगभग ४०० से ५०० महिला मछुआरे और थोक मछुआरे लोग व्यापार करते हैं। 

Must Read: 2018 IAS टॉपर Kanishk Kataria माउंट आबू के नए एसडीएम, विदेश में लाखों का पैकेज छोड़ की थी तैयार और बन गए आईएएस

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :