साउथ का पावर कपल अब जुदा: South actor Dhanush और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या 18 साल बाद हुए अलग, सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर रिश्ता टूटने की दी जानकारी

साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और एक्टर धनुष की राहें शादी के 18 साल बाद जाकर अलग हो गई। इन दोनों सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना रिश्ता टूटने की जानकारी दी।

South actor Dhanush  और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या 18 साल बाद हुए अलग, सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर रिश्ता टूटने की दी जानकारी

नई दिल्ली, एजेंसी। 
साउथ फिल्म इंडस्ट्री का पावर कपल 18 साल के रिश्ते के बाद अलग हो गया। साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत  की बेटी ऐश्वर्या और एक्टर धनुष की राहें शादी के 18 साल बाद जाकर अलग हो गई।

इन दोनों सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना रिश्ता टूटने की जानकारी दी। एक्टर धनुष ने अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है।


 इनमें उन्होंने लिखा है कि हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पेरेंट्स और एक दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया।
धनुष ने लिखा कि आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। ऐश्वर्या और मैंने ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है।

मैं और ऐश्वर्या अब खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। ऐसे में हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।


वहीं दूसरी ओर ऐश्वर्या ने भी इंस्टाग्राम पर ऐसी ही पोस्ट शेयर की है। ऐश्वर्या ने लिखा है कि कैप्शन की कोई जरूरत नहीं है...। 
सिर्फ आप की समझ और आपके प्यार की जरूरत है।

इसके अलावा ऐश्वर्या ने भी धनुष की तरह हू ब हू पोस्ट लिखी है। 
आपको बता दें कि ऐश्वर्या और धनुश ने 18 नवंबर 2004 में शादी की थी। इन दोनों के बच्चों के नाम लिंगा और यात्रा है। 
ऐश्वर्या के निर्देेशन में बनी पहली फिल्म 3 में धनुष ने काम भी किया है। इसी फिल्म का गाना कोलावेरी डी 2011 का सबसे बड़ा हिट गाना था। 
इन दोनों के अलावा साउथ की एक ओर जोड़ी ने तीन माह पूर्व तलाक लेने का ऐलान किया था। इसमें नागा चैतन्य और सामंथा ने यह फैसला 2 अक्टूबर का किया था। 

Must Read: Youth Affairs and Sports Minister Ashok Chandna ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल करने की घोषणा की

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :