Pandit Shivkumar Sharma Death: संतूर के ‘बेताज बादशाह’ पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

देश के महानतम संगीतज्ञ संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन हो गया है। शास्त्रीय संगीत के महान ज्ञाता पंडित शिवकुमार शर्मा ने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। महान संगीतज्ञ के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

संतूर के ‘बेताज बादशाह’ पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
Pandit Shivkumar Sharma Death

नई दिल्ली | Pandit Shivkumar Sharma Death: देश के महानतम संगीतज्ञ संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन हो गया है। शास्त्रीय संगीत के महान ज्ञाता पंडित शिवकुमार शर्मा ने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। महान संगीतज्ञ के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पंडित जी के निधन की जानकारी अमिताभ मट्टू ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि, गहरी व्यक्तिगत प्रेरणा का स्रोत, मैं विहीन हूं, शांति!

भारत के मशहूर संगीतज्ञ पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन की खबर से संगीत की दुनिया में शोक की लहर छा गई है। पंडित जी को चाहने वालों को उनके निधन से गहरा झटका लगा है। संगीत से जुड़े लोगों का कहना है कि, पंडित जी के चले जाने से भारतीय शास्त्रीय संगीत को बड़ी क्षति पहुंची है। 

संतूर को दुनिया में दिलाई थी पहचान
पंडित शिव कुमार शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1938 को जम्मू में हुआ था। पंडित शिवकुमार शर्मा देश ऐसे संगीतज्ञ थे जिन्होंने संतूर को एक नये म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के रूप में दुनिया में पहचान दिलाई थी। उन्हें साल 1986 में प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 1991 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। साल 2001 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

ये भी पढ़ें:- Wheat Price Hike: नहीं रूके गेहूं के बढ़ते दाम तो थाली से कम हो जाएगी रोटी! आम लोगों को काटना पड़ेगा पेट

बॉलीवुड़ फिल्मों में भी दिया संगीत
देश के जाने-माने शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित शिवकुमार ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी संगीत की धुन बिखेरी है। उन्होंने पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर कई फिल्मों जैसे सिलसिला, लम्हे और चांदनी में अपने संगीत की धुन बिखेरी। देश में इन दोनों की जोड़ी को शिव-हरी के रूप में देखा जाता था।

ये भी पढ़ें:-  हाईकोर्ट की बड़ी राहत: 5 जुलाई तक नहीं हो सकती भाजपा नेता ‘बग्गा’ की गिरफ्तारी

Must Read: बोनी और खुशी कपूर खाखरा व पोहा लेकर प्रियंका चोपड़ा से मिलने पहुंचे

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :