Chethana Raj Death: 21 साल की एक जानी-मानी एक्ट्रेस को वज़न घटाने के लिए सर्जरी कराना पड़ी भारी, कुछ घंटे बाद मौत

21 साल की एक जानी-मानी एक्ट्रेस को वज़न घटाने के लिए सर्जरी कराना इतना महंगा पड़ा की उनकी कुछ ही घंटे के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कन्नड़ सीरीयिल की मशहूर एक्ट्रेस चेतना राज का निधन हो गया है।  चेतना ने बेंगलुरू के निजी हॉस्पिल में आखिरी सांस ली है।

21 साल की एक जानी-मानी एक्ट्रेस को वज़न घटाने के लिए सर्जरी कराना पड़ी भारी, कुछ घंटे बाद मौत
chethana raj

नई दिल्ली | 21 साल की एक जानी-मानी एक्ट्रेस को वज़न घटाने के लिए सर्जरी कराना इतना महंगा पड़ा की उनकी कुछ ही घंटे के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कन्नड़ सीरीयिल की मशहूर एक्ट्रेस चेतना राज का निधन हो गया है।  चेतना ने बेंगलुरू के निजी हॉस्पिल में आखिरी सांस ली है। उन्होंने 16 मई को ‘फैट फ्री’ सर्जरी के लिए बेंगलुरू के अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। सर्जरी के बाद चेतना हालत बिगड़ने लगी और कुछ ही घंटे बाद उनकी मौत गई। एक्ट्रेस चेतना की अचानक मौत की खबर से कन्नड़ मनोरंजन जगत में शोक छाया हुआ है। कई कलाकारों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

ये भी पढ़ें:- हरिद्वार से अस्थियां विसर्जन कर लौट रहे जयपुर के सामोद के 5 लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत, 12 घायल

ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत और...
खबरों के अनुसार, 16 मई यानि कल सुबह एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ हॉस्पिटल पहुंची थीं और उन्होंने वजन घटाने के लिए ऑपरेशन करवाया था। इस बात की जानकारी उनके परिवार को भी नहीं थी। उनकी सर्जरी तो हो गई लेकिन शाम को उन्हें कुछ शारीरक परेशानी होने लगी। जांच करने पर पाया गया कि, एक्ट्रेस के फेफड़ों में पानी भर गया जिसके बाद कुछ ही देर में चेतना की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- Photos: Hina Khan का बैकलेस ड्रेस में लंदन की सड़कों पर कातिलाना जलवा

परिवार में कोहराम, शिकायत दर्ज
21 साल की चेतना के अचानक चले जाने से उनके परिवार में कोहराम मच गया। एक्ट्रेस चेतना के परिवार ने डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, डॉक्टर्स की लापरवाही की वजह से उनकी बेटी की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार ने हॉस्पिटल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

Must Read: Youth Affairs and Sports Minister Ashok Chandna ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल करने की घोषणा की

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :