पाकिस्तान का दुस्साहस: भारतीय इलाके में घुसा पाकिस्तानी नौसेना का जंगी जहाज, भारतीय एयरक्राफ्ट से हुआ सामना

पाकिस्तानी नौसेना की घुसपैठ का मामला सामने आया है। पाकिस्तानी नौसेना का एक युद्धक जहाज भारतीय इलाके में घुस आया।

भारतीय इलाके में घुसा पाकिस्तानी नौसेना का जंगी जहाज, भारतीय एयरक्राफ्ट से हुआ सामना

नई दिल्ली । चीन की पहाड़ी राज्यों में घुसपैठ की घटनाओं के बीच अब समुद्री रास्ते से पाकिस्तानी नौसेना की घुसपैठ का मामला सामने आया है। पाकिस्तानी नौसेना का एक युद्धक जहाज भारतीय इलाके में घुस आया। इस युद्धक जहाज को भारत के मैरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट डोर्नियर को पता लगाते ही उसे वापस खदेड़ दिया गया। 

खबरों के अनुसार, जुलाई के पहले सप्ताह में पाकिस्तान नौसेना का जंगी जहाज आलमगीर (pakistan warship Alamgir) गुजरात के तट से समुद्री रेखा को पार करते हुए भारतीय इलाके में घुस आया था। जिसके बाद भारत के डोर्नियर मैरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने इसकी लोकेशन को तुरंत भाप लिया और उसे वापस से पाकिस्तानी इलाके में खदेड़ दिया। 

ये भी पढ़ें:- Khatu Shyam Ji Stampede: राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम जी मेले में बड़ा हादसा, भगदड़ मचने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत

भारतीय चेतावनी का नहीं दिया जवाब
सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश करने के तुरंत बाद भारतीय कोस्ट गार्ड के डोर्नियर विमान ने अपने कमांड सेंटर को उसकी मौजूदगी के बारे में सूचना दी और उस पर नजर बनाए रखी। पाकिस्तानी वॉरशिप को भारतीय कोस्ट गार्ड के डोर्नियर ने चेतावनी देते हुए वापस लौटने के लिए कहा था, हालांकि उस ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में डोर्नियर ने पाकिस्तानी जंगी जहाज के आसपास लगातार उड़न भरी तो पाकिस्तानी जहाज को अपने इलाके में वापस जाना पड़ा।

पाकिस्तान की खराब मंशा
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी युद्धक जहाज भारतीय इलाके में भारतीय नौसना की जानकारी लेने आया था। लेकिन भारत के कोस्ट गार्ड के डोर्नियर ने उसकी मंशा पर पानी फेर दिया और उसे उसकी सीमा में वापस लौटा दिया।

ये भी पढ़ें:- पंच में है दम: खिलौने की तरह प्रतिद्वंदी से खेली भारत की निखत जरीन, बॉक्ससिंग में जीता गोल्ड, 5-0 से दी मात

Must Read: जूनियर चैंपियनशिप भारत में नए बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच : पीवी सिंधु

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :