Rajasthan Vidhansabha election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों केलिए आज से नामांकन शुरू, 9 नवंबर को सामने आएगी वास्तविक तस्वीर

राजस्थान विधानसभा चुनावों केलिए आज से नामांकन शुरू, 9 नवंबर को सामने आएगी वास्तविक तस्वीर। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर है, 5 नवंबर को रविवार है। 7 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 9 नवंबर को फार्म वापस लेने की अंतिम तारीख है, इस प्रकार इन चुनावों की वास्तविक तस्वीर 9 नवंबर को सामने आयेगी।

राजस्थान विधानसभा चुनावों केलिए आज से नामांकन शुरू,  9 नवंबर को सामने आएगी वास्तविक तस्वीर
राजस्थान विधानसभा चुनावों केलिए आज से नामांकन शुरू

राजस्थान विधानसभा चुनावों केलिए आज से नामांकन शुरू, 9 नवंबर को सामने आएगी वास्तविक तस्वीर

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से यानी 30 अक्टूबर से शुरू हो गई है, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर है, 5 नवंबर को रविवार है।

7 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 9 नवंबर को फार्म वापस लेने की अंतिम तारीख है, इस प्रकार इन चुनावों की वास्तविक तस्वीर 9 नवंबर को सामने आयेगी कि कितने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

25 नवंबर को राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मतदान केलिए आज यानि 30 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है, यह प्रक्रिया  6 नवंबर तक चलेगी, क्योंकि 5 नवंबर को रविवार है।

उम्मीदवार रविवार को नामांकन नहीं भर पाएंगे। 7 नवंबर को नामांकन फॉर्म की जांच और 9 नवंबर को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख है।

ज्ञात हो कि 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों की मतगणना 3 दिसंबर को होगी। 

यह होगी नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया --
नामांकन दाखिल करते समय सामान्य कैटेगरी के प्रत्याशी को 10 हजार रुपए और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशी को 5 हजार रुपए जमानत राशि जमा करवानी होगी।

नामांकन के फॉर्म सुबह 11 बजे से 3 बजे तक ही भरे जाएंगे। उम्मीदवार इस दौरान स्वंय सहित 5 व्यक्ति ही रिटर्निंग ऑफिसर यानि आरओ के ऑफिस में प्रवेश कर सकेंगे।

उम्मीदवार व्यक्ति के काफिले में केवल तीन वाहनों को ही आरओ कार्यालय के 100 मीटर के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

नामांकन भरते समय उम्मीदवार को निम्न बातों का रखना होगा ध्यान --
उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे जमानत राशि का प्रमाण, प्रारूप-A एवं B, एफिडेविट आदि के साथ जाना होगा।

यदि उम्मीदवार उसी निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नहीं है जहां से वह चुनाव लड़ रहा है तो उम्मीदवार को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली की प्रति या निर्वाचक नामावली से संबंधित भाग की प्रमाणित प्रति दाखिल करनी होगी।

एक उम्मीदवार एक ही निर्वाचन क्षेत्र के लिए 4 नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। उम्मीदवार अधिकतम 2 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ सकता है।

ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता  सचिन पायलट 31 अक्टूबर, भाजपा के सतीश पूनिया 2 नवंबर को,  भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ 3 नवंबर को और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 04 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल करेगी।

Must Read: Election Law Amendment Bill 2021 लोकसभा में पास, वोटर कार्ड को मतदाता सूची से जोड़ने की अनुमति देगा संशोधित बिल

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :