New Zealand: कोरोना की चपेट में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री, मंगेतर के पॉजिटिव होने के बाद खुद भी हुई संक्रमित

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। शनिवार को अर्डर्न ने इसकी जानकारी शेयर करते हुए बताया कि वह कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने कहा कि, वह आने वाले सप्ताह में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक घोषणाएं करने वाली थीं

कोरोना की चपेट में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री, मंगेतर के पॉजिटिव होने के बाद खुद भी हुई संक्रमित

नई दिल्ली |  दुनिया के देशों में कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है। अब न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। शनिवार को अर्डर्न ने इसकी जानकारी शेयर करते हुए बताया कि वह कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने कहा कि, वह आने वाले सप्ताह में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक घोषणाएं करने वाली थीं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से ऐसा करने से चूक गई है, लेकिन वह टीम के साथ संपर्क में रहेंगी।

मंगेतर क्लार्क गेफोर्ड भी कोरोना पॉजिटिव
अर्डर्न पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं लेकिन उनके मंगेतर क्लार्क गेफोर्ड के पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह भी कोरोना के चपेट में आ गईं। अर्डर्न ने बताया कि, उन्होंने शुक्रवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया और शनिवार को वह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। 

ये भी पढ़ें:- IPL 2022: पंजाब किंग्स ने आरसीबी को 54 रन से हराकर दूसरी टीमों के लिए मुश्किल किया प्लेऑफ का मुकाबला

सात दिनों के लिए रहेंगी घर पर आइसोलेट 
अर्डर्न के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सरकार की ओर से जारी बयान में कहा कि अर्डर्न के लक्षण मध्यम हैं और वह सात दिनों के लिए घर पर आइसोलेट रहेंगी। वह पिछले रविवार से ही होम आइसोलेशन में है, जब से उनके मंगेतर क्लार्क गेफोर्ड कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। 

ये भी पढ़ें:- Delhi Mundka Fire: दिल्ली में आग का तांडव, जिंदा जले 27 लोग, जान बचाने के ऊपर से लोगों ने लगाई छलांग

Must Read: स्वास्थ्य मंत्री ने सहयोगी महिला को किया किस, विरोध में सड़कों पर आए लोग, दिया इस्तीफा

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :