आईपीएल 2022 से 2 दिन पहले सीएसके से खबर: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं रहेंगे महेंद्र सिंह धोनी, अब जडेजा संभालेंगे कमान
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब महेंद्र सिंह धोनी कप्तान नहीं होंगे। धोनी ने टीम चेन्नई के लिए कप्तानी छोड़ दी है। धोनी की जगह अब सीएसके में जडेजा कमान संभालेंगे।
नई दिल्ली, एजेंसी।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब महेंद्र सिंह धोनी कप्तान नहीं होंगे। धोनी ने टीम चेन्नई के लिए कप्तानी छोड़ दी है।
धोनी की जगह अब सीएसके में जडेजा कमान संभालेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी शेयर की है।
जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए खेल रहे है। धोनी की कप्तानी में सीएसके टीम ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है।

धोनी चेन्नई टीम के लिए 14 साल से कप्तान थे। यह पहला मौका है जब चेन्नई के कप्तान को बदला गया। चेन्नई टीम ने आईपीएल आक्शन में इस बार धोनी और जडेजा सहित चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था।
जडेजा को टीम के लिए 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया। जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए मिले थे।
हालांकि इस को लेकर पहले भी कयास लगाए जा रहे थे कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है।
सीएसके में मोईन अली को 8 करोड़ तथा गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था।
महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके के लिए 213 मैचों में कप्तानी की है, इनमें से टीम को 130 मैच में जीत दिलाई।
बीच में छह मैचों में भी सुरेश रैना ने भी कप्तानी की थी, इनमें से 2 में ही मैच में जीत मिल पाई थी।
इन दोनों के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कोई कप्तान नहीं रहा।
आईपीएल 2022 का पहला मैच 26 मार्च से खेला जाएगा। ओपनिंग मैच चेन्नई तथा कोलकाता के बीच खेला जाएगा। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई की टीम इस बार पांचवां टाइटल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
इधर, क्रिकेट के जानकार ये मान रहे है कि धोनी कप्तानी छोड़ने के बाद अब बहुत हद तक आईपीएल से भी अलविदा कह सकते हैं।
धोनी ने इंटर नेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अब वे सिर्फ आईपीएल खेल रहे है। पिछले कुछ समय से धोनी का कुछ खास प्रदर्शन नहीं है।
महेंद्र सिंह धोनी को 2007 में पहली बार टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। इसके बाद भारत ने वो टूर्नामेंट जीतने में सफलता हासिल की थी।
Must Read: विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर को हुबेर्ट ने दी शिकस्त
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन