Mahatma Gandhi: गांधी जी से जुड़ी चीजों की नीलामी की तैयारी, चश्मे के बाद  अब नीलाम होगी ये ऐतिहासिक चीजें

ब्रिटेन में महात्मा गांधी से जुड़ी करीब 70 चीजों को नीलाम किया जाएगा। जिनमें गांधी जी के हाथों से बने कपड़े, खड़ाऊं, जेल से लिखी चिट्ठियां और उनकी आखिरी तस्वीर भी शामिल होगी।

गांधी जी से जुड़ी चीजों की नीलामी की तैयारी, चश्मे के बाद  अब नीलाम होगी ये ऐतिहासिक चीजें

नई दिल्ली । भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़ी चीजों की नीलामी की तैयारी चल रही है। ब्रिटेन में महात्मा गांधी से जुड़ी करीब 70 चीजों को नीलाम किया जाएगा। जिनमें गांधी जी के हाथों से बने कपड़े, खड़ाऊं, जेल से लिखी चिट्ठियां और उनकी आखिरी तस्वीर भी शामिल होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गांधी जी से जुडी इन चीजों को ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शंस कंपनी नीलाम करने जा रही है। कंपनी को भरोसा है कि इन ऐतिहासिक चीजों की नीलामी से करीब 5 करोड़ रुपए की आय होगी।

निधन से पहले की एक तस्वीर सबसे महत्वपूर्ण 
गांधी जी की चीजों की नीलामी को लेकर कंपनी के एंड्रयू स्टोव ने बताया कि, गांधी जी की नीलाम होने वाली ये 70 चीजें अब तक की सबसे महत्त्वपूर्ण चीजों में से हैं। जिसमें गांधी के निधन से पहले की एक तस्वीर भी है। यह तस्वीर उसी जगह की है, जहां तीन हफ्ते बाद गांधी की हत्या की गई थी। तस्वीर में गांधी चरखे के साथ बैठे दिख रहे हैं। माना जाता है कि, ये तस्वीर गांधी के निजी डॉक्टर ने खींची थी। ऐसे में ये तस्वीर नीलामी में करीब 94 हजार रुपए तक बिक सकती है। इसके अलावा गांधी द्वारा हाथों से बनाए गए खादी के कपड़े नीलामी में 15000 से 25000 पाउंड तक अर्जित कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें:- Rajasthan : पाकिस्तानी सीमा पर BSF करेगी 12 बोर गन का इस्तेमाल! चेकपोस्ट और कैमरों से होगी निगरानी

जेल से लिखी चिट्ठियां बढ़ाएगी लोगों की दिलचस्पी
इस नीलामी में गांधी जी का चश्मा और उनके द्वारा बनाए गए कपड़े ही नहीं बल्कि उनके द्वारा जेल से लिखी गई चिट्ठियां भी नीलाम की जाएगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि, गांधी जी की ये चिट्ठियां नीलामी में लोगों का इंटरेस्ट और बढ़ा देगी और तकरीबन 10000 पाउंड में बिक सकेगी। 

ये भी पढ़ें:- Sonia Gandhi in Beneshwar: बेणेश्वर की धरा से गरजेंगी सोनिया गांधी! आदिवासी वोटर्स को लुभाने का प्रयास

पहले गांधी जी का चश्मा किया था नीलाम
ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शंस कंपनी ने 2022 में गांधी की एक कटोरी, दो चम्मच और खाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक कांटे की नीलामी की थी। इससे पहले महात्मा गांधी का चश्मा नीलाम किया था जिससे कंपनी ने 2.46 करोड़ रुपए अर्जित किए थे।

Must Read: भारत ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर एलपीजी का जहाज से जहाज प्रचालन किया शुरू

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :