LPG Cylinder Price Hiked: खाना बनाना हुआ और महंगा, बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, जानें कितना हुआ इजाफा

देश में बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को अब एक बार फिर से रसोई गैस के दामों ने जोरदार झटका दिया है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

खाना बनाना हुआ और महंगा, बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, जानें कितना हुआ इजाफा

जयपुर | LPG Cylinder Price Hiked: देश में बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को अब एक बार फिर से रसोई गैस के दामों ने जोरदार झटका दिया है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। जिसके चलते अब खाना बनाना और खाना दोनों ही महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपए का इजाफा कर दिया है। जिसके बाद राजधानी जयपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1,056 रुपए 50 पैसे हो गई है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1,053 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गई है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती
जहां एक और तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी करते हुए गृहणियों को झटका दिया है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती की हैं। कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 8.50 रुपए की कमी की गई है जिसके बाद इसकी कीमत अब 2,038 रुपए हो गई है। ऐसा पहली बार है कि घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े हैं और कमर्शियल के दाम घटे हैं। 

ये भी पढ़ें:- Heavy Rain Alert: दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत

5 किलो वाले सिलेंडर के भी बढ़े दाम
तेल कंपनियों ने न सिर्फ 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है बल्कि 5 किलो वाले सिलेंडर के भी दाम बढ़ा दिए हैं। आज 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 18 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। 

ये भी पढ़ें:- Kanhaiya Lal Murder: चिकन की दुकान चलाने वाले मोहसिन ने की थी कन्हैयालाल की रैकी, उदयपुर से गिरफ्तार

सब्सिडी भी कर रखी है बंद
सरकारी तेल कंपनियां एक के बाद एक लगातार आम जनता को महंगाई का झटका दिए जा रही है। लंबे समय से घरेलु गैस सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की आस लगाए बैठे आम लोगों को सरकारी तेल कंपनियों ने तगड़ा झटका देते हुए उनके घर का बजट भी बिगाड़ दिया है। केंद्र सरकार की ओर से पहले ही सब्सिडी अघोषित रूप से बंद कर दी गई है। ऐसे में आम लोगों का खाना बनाना और भी महंगा हो गया है।  

Must Read: प्रदेशभर में मानसून मेहरबान, राजधानी में 10 घंटे से बारिश का दौर जारी,बारां के शाहाबाद में सर्वाधिक 304 एमएम बारिश

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :