Jaipur @ गौशाला गो भक्तों के साथ जन्मदिन: जयश्री ओम बन्ना सा भक्त मंडल ने गौशाला में की गायों की सेवा, गायों को खिलाया हरा चारा, आचार्य ने मंडलाध्यक्ष का किया सम्मान
जयश्री ओम बन्ना सा भक्त मंडल राजस्थान की ओर से शुक्रवार को गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया गया। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रामजीपुरा ने बताया कि आचार्य नर्मदा शंकर के नेतृत्व में निवारू मनसा रामपुरा स्थित ग्वालिया बाबा गौ शाला में गायों के लिए हरे चारे की व्यवस्था की गई।
जयपुर।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रामजीपुरा के जन्मदिवस पर आचार्य नर्मदा शंकर गुरु महाराज ने आशीर्वाद स्वरूप माला, दुपट्टा पहनाकर मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान मंडल कार्यकर्ताओं के साथ रेड ड्रॉप ब्लड बैंक खातीपुरा के जितेंद्र सिंह की ओर से मंडल अध्यक्ष से केक कटवाकर गौशाला के कार्मिकों में वितरित किया गया।

इस अवसर पर मंडल सदस्य राहुल सिंह राठौड़, जयराज सिंह, विशाल सिंह राठौड़, आश्रम सदस्य साहिल पारीक, कालूराम शर्मा, मदन वर्मा, विक्रम सिंह, ब्लड बैंक के जितेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Must Read: Jaipur के द आइकोनिक Rambagh Palace को बेस्ट लग्जरी होटल का मिला अवार्ड
पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन