मोदी जी से हूं प्रभावित: हरियाणा में कांग्रेस का जोरदार झटका! पूरे परिवार के साथ भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई

Kuldeep Bishnoi Joined BJP: कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही कशमकश के बीच पार्टी को हरियाणा में झटका लगा है। यहां से चार बार विधायक और दो बार सांसद रहे कुलदीप बिश्नोई गुरुवार को अपने पूरे परिवार के साथ कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

हरियाणा में कांग्रेस का जोरदार झटका! पूरे परिवार के साथ भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई

नई दिल्ली | Kuldeep Bishnoi Joined BJP: कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही कशमकश के बीच पार्टी को हरियाणा में झटका लगा है। यहां से चार बार विधायक और दो बार सांसद रहे कुलदीप बिश्नोई गुरुवार को अपने पूरे परिवार के साथ कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। कद्दावर नेता बिश्नोई का कांग्रेस को छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

पूरे परिवार के साथ खिलाएंगे कमल
भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में आज कुलदीप बिश्नोई अपनी पत्नी और पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई के अलावा पुत्र भव्य बिश्नोई, मां जसमा देवी के साथ भाजपा में शामिल हुए। बिश्नोई ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, पार्टी महासचिव अरुण सिंह, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि, कुलदीप बिश्नाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवगंत भजनलाल के छोटे बेटे हैं।

बिश्नोई बोले- मोदी जी सबसे महान प्रधानमंत्री, उन्हीं से प्रभावित होकर भाजपा में आया
इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने बिश्नोई दंपती का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि कुलदीप बिश्नोई से वह लगातार संपर्क बनाए हुए थे और उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा का सहयोग किया। बिश्नोई बिना किसी शर्त के भाजपा में आए हैं। दूसरी तरफ कुलदीप बिश्नोई ने पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, सीएम मनोहर लाल खट्टर को धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी जी सबसे महान प्रधानमंत्री हैं, उन्हीं से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की है। 

ये भी पढ़ें:- कांग्रेस पर संकट!: महाराष्ट्र में कई नेताओं की फडणवीस से मुलाकात, शिवसेना की तरह बिखरने का मंडराया खतरा

पहले भी छोड़ा था कांग्रेस का हाथ
आपको बता दें कि, साल 2005 में राज्य में कांग्रेस की जीत के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भी बिश्नोई और उनके पिता भजनलाल ने 2007 में हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी बनाई थी और बाद में बीजेपी और दो अन्य दलों के साथ गठबंधन कर लिया था और 2014 का लोकसभा चुनाव हरियाणा में साथ लड़ा था।

Must Read: तृणमूल कांग्रेस ने त्रिपुरा अध्यक्ष सुबल भौमिक को हटाया

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :