ईशान खट्टर और अन्नया पांडे की फिल्म 'खाली-पीली' का लव सांग हुआ रिलीज

ईशान खट्टर और अन्नया पांडे की अपकमिंग फिल्म जी 5 प्लैक्स पर 2 अक्तूबर को रिलीज होने जा रहीं हैं। अब तक फिल्म के टीजर के साथ फिल्म का एक आईटम सांग रिलीज किया जा चुका हैं। वहीं आज फिल्म के लव‌ सांग 'तहस-नहस' को रिलीज किया गया। जिसमें अन्नया और ईशान के बीच की केमिस्ट्री को दिखाया गया हैं ‌।

ईशान खट्टर और अन्नया पांडे की फिल्म 'खाली-पीली' का लव सांग हुआ रिलीज

न्यूज हेल्पलाइन - 15 सितंबर, 2020
ईशान खट्टर और अन्नया पांडे की अपकमिंग फिल्म जी 5 प्लैक्स पर 2 अक्तूबर को रिलीज होने जा रहीं हैं। अब तक फिल्म के टीजर के साथ फिल्म का एक आईटम सांग रिलीज किया जा चुका हैं। वहीं आज फिल्म के लव‌ सांग 'तहस-नहस' को रिलीज किया गया। जिसमें अन्नया और ईशान के बीच की केमिस्ट्री को दिखाया गया हैं ‌।
'तहस-नहस' गाने की बात करें तो, लगभग तीन मिनट के इस सांग विडियो में ईशान और अन्नया बेहतरीन डांस मूव्स करते नजर आ रहें हैं जिसे कोरियोग्राफ रजीत देव ने किया है। गाने के शूट लोकेशन की बात करें तो गाड़ीयों के गैराज में ईशान और अन्नया डांस करते दिख रहें हैं।
गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। लिरीक्स की बात करें तो फिल्म की कहानी जिस तरह बम्बईंया भाषा टपोरी अंदाज में बनाई गई हैं उसी तरह गाने के लिरीक्स में भी इस अंदाज का तड़का लगता दिख रहा हैं। विशाल ददलानी के कम्पोसिशन में बने इस गाने को शेखर रवजियानी और प्रकृति कक्कड़ ने गाया हैं।
गाने और फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों ने इस गाने को सोशल मिडिया पर शेयर किया। ईशान ने इंस्टा पोस्ट पर गाने के आईजीटीवी विडियो को शेयर कर कैप्शन में हैशटैग तहस-नहस लिख कर अन्नया को टैग किया।  साथ इंस्टा स्टोरी पर भी गाने के लिंक को शेयर कर कोरियोग्राफर रजीत देव को फेवरेट बताते हुए टैग किया।
वहीं अन्नया ने भी इंस्टा पोस्ट पर ईशान को टैग कर लिखा,' तहस-नहस...अदाएं ऐसी जिससे नियत नहीं संभलती!!.. दिल तहस-नहस करने आ गया है यह लव सांग!!'
बता दें कि, खाली-पीली फिल्म को डायरेक्ट मकबूल खान ने किया है, इस फिल्म के पहले मकबूल 2011 की फिल्म 'लंका' को डायरेक्ट कर चुके हैं। विशाल-शेखर के म्यूजिक और यश-सीमा द्वारा लिखी 'खाली-पीली' को अली अब्बास जफर प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह फिल्म 2 अक्तूबर को जी फ्लेक्स ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। वैसे बता दें यह फिल्म  2018 की तेलगु फिल्म 'टैक्सीवाला' की रिमेक है। ईशान और अनन्या के अलावा जयदीप अहलावत और सतीश कौशिक भी फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखेंगे।

Must Read: Hina Khan का बैकलेस ड्रेस में लंदन की सड़कों पर कातिलाना जलवा

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :