टोक्यो ओलिंपिक से पूर्व बजरंग चोटिल: भारतीय स्टार पहलवान टोक्यो ओलिंपिक से पहले हुए घायल, देश को पहलवान से थी मेडल की उम्मीद

टोक्यो ओलिंपिक से एक माह से भी कम का समय रह गया। ऐसे में किसी भारतीय खिलाड़ी का चोटिल हो जाना चिंता का विषय है। भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया रूस में अली अलयेव टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए। रूस के ए कुदयेव के खिलाफ वे सेमीफाइनल मुकाबला खेल रहे थे, तभी चोट लगी।

भारतीय स्टार पहलवान टोक्यो ओलिंपिक से पहले हुए घायल, देश को पहलवान से थी मेडल की उम्मीद

नई दिल्ली, एजेंसी। 
टोक्यो ओलिंपिक ( Tokyo Olympics) से एक माह से भी कम का समय रह गया। ऐसे में किसी भारतीय खिलाड़ी का चोटिल हो जाना चिंता का विषय है। भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया (wrestler Bajrang Punia) रूस में अली अलयेव टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए। रूस के ए कुदयेव (A. Kudayev of Russia) के खिलाफ वे सेमीफाइनल मुकाबला खेल रहे थे, तभी चोट लगी। कुदयेव के खिलाफ बजरंग राइट लेट अटेक की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, कुदयेव ने उनके पैर को पकड़ कर खींच लिया। इसी क्रम में बजरंग चोटिल हो गए और दर्द से कराहने लगे। रेफरी ने मैच रुकवा दिया। बजरंग के कोच जॉर्जियन शाको बेंटिनिडिस ने कहा कि बहुत घबराने की बात नहीं हैं। बजरंग ठीक हैं। उन्हें पेन किलर इंजेक्शन दिया गया है। उम्मीद है कि वे ओलिंपिक से पहले समय पर ठीक हो जाएंगे। Tokya Olympics में मेडल के सबसे प्रबल दावेदारों में से एक बजरंग ने पोलैंड ओपन में हिस्सा नहीं लिया है। इसकी जगह उन्होंने रूस में ट्रेनिंग करने को तरजीह दी थी। अली अलयेव टूर्नामेंट कुश्ती का रेगुलर टूर्नामेंट है। लेकिन, कोरोना महामारी के कारण इसे आधिकारिक मान्यता नहीं मिली है।

Must Read: जालोर के चांदराई में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीत के लिए हो रहे हैं कड़े मुकाबले

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :