Rajasthan जैसलमेर में मिग विमान हादसा: Indian Air Force का लड़ाकू विमान मिग—21 जैसलमेर के पास सम में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जैसलमेर के सम में क्रेश हो गया। भारतीय वायुसेना के ​विमान दुर्घटना में पायलट विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन हो गया। इधर, मिग दुर्घटना की जानकारी के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दुख जताया।

Indian Air Force का लड़ाकू विमान मिग—21 जैसलमेर के पास सम में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन

जयपुर। 
भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जैसलमेर के सम में क्रेश हो गया। भारतीय वायुसेना के ​विमान दुर्घटना में पायलट विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन हो गया। 
इधर, मिग दुर्घटना की जानकारी के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दुख जताया। 
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम 8 बजे भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग—21 एक प्रशिक्षण उड़ान पर गया। 
जैसलमेर के पश्चिम सेक्टर में सम के रेतीले धोरों में विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया। 
वहीं हादसे की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहले जहां पायलट की तलाशी की सूचना मिली, बाद में उनके दुखद निधन की जानकारी दी गई।


भारतीय वायुसेना ने एक ट्वीट कर बताया कि भारतीय वायुसेना विंग कमांडर हर्षित सिन्हा की दुखद निधन की गहरे दुख के साथ सूचित करती है। 
वायुसेना बहादुर सिन्हा के परिवार के साथ खडी है। एयरफोर्स के मुताबिक इस विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए पश्चिमी सेक्टर के लिए उड़ान भरी थी 
लेकिन एक हादसे में पायलट का निधन हो गया। ​जांच के आदेश दिए गए है। 
आपको बता दें कि इस साल 2021 में कई हादसे हो है। साल की शुरूआत में 5 जनवरी को राजस्थान के सूरतगढ़ में मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त, 17 मार्च को मध्य प्रदेश ग्वालियर में क्रेश, 23 मई को पंजाब के मोगा में क्रेश इसमें पायलट अभिनव चौधरी का निधन हो गया था।
मिग—21 के हादसों को लेकर उड़ता ताबूत तक कहा जाने लगा है।

राज्यपाल ने शहादत पर जताया शोक संवेदना
राज्यपाल कलराज मिश्र ने जैसलमेर जिले में मिग-21 विमान दुर्घटना में विंग कमाण्डर हर्षित सिन्हा की शहादत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। 
राज्यपाल मिश्र ने ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को उनके बिछोह का दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Must Read: Man Vs Wild के एपिसोड में अजय देवगन, एपिसोड एयर होने से पहले सोशल मीडिया पर देवगन से जुड़े फोटो पर मीम्स की बाढ़

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :