दिल्ली सरकार: जेल से ही चलेगी सरकार और जेल में होगी केबिनेट की बैठक!

AAP पार्टी के विधायकों ने एक स्वर में कहा है कि दिल्ली की सरकार जेल से चलेगी लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे।

जेल से ही चलेगी सरकार और जेल में होगी केबिनेट की बैठक!
जेल से ही चलेगी सरकार और जेल में होगी केबिनेट की बैठक!

AAP पार्टी के विधायकों ने एक स्वर में कहा है कि दिल्ली की सरकार जेल से चलेगी लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे।

दिल्ली।  आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अंदेशा के कि ईडी की पूछताछ बाद उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

सोमवार को AAP विधायकों की बैठक बुलाई और इस बैठक में सभी विधायकों ने एक स्वर में ऐलान किया है कि अगर दिल्ली शराब घोटाले में ईडी और सीबीआई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करती है तो आम आदमी की दिल्ली सरकार जेल से चलेगी।

पार्टी के सभी विधायकों और नेताओं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री बने रहे आग्रह भी किया है।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि ये लोग चाहे तो अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दे, लेकिन वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है तो दिल्ली की सरकार जेल से चलेगी।

आतिशी ने कहा हम इस मामले को कोर्ट में ले जाकर परमिशन लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की सरकार जेल से चलेगी, जेल में कैबिनेट की बैठक हो सके और अधिकारी भी जेल में जाकर जरुरी कागजों पर सीएम के हस्तक्षार ले सकें, हम कोर्ट से परमिशन लेंगे।

सौरभ भारद्वाज ने भी अंदेशा व्यक्त किया है कि ऐसे लग रहा है कि हम सभी भी जल्द जेल में होंगे। यह हो सकता है कि आतिशी को जेल नंबर 02 में और मुझे जेल नंबर 01 में रखा जाएगा और हम जेल के अंदर बैठकें करेंगे।

Must Read: क्या राजस्थान में बदल जाएगी विधानसभा चुनावों की तारीख?यह महत्वपूर्ण कारण आया सामने।

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :