Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में इमरजेंसी का ऐलान, विक्रमसिंघे कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त! आक्रोशित लोगों का संसद पर धावा

राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़कर मालदीव भागने की खबर के बाद से लोगों का हिंसक प्रदर्शन जारी है। उग्र भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं। बिगड़ते हालातों के बीच श्रीलंका में इमरजेंसी का ऐलान किया गया है।

श्रीलंका में इमरजेंसी का ऐलान, विक्रमसिंघे कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त! आक्रोशित लोगों का संसद पर धावा
Sri Lanka Crisis

नई दिल्ली | Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में पिछले कई महीनों से बिगड़े हालात बेकाबू हो गए हैं। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़कर मालदीव भागने की खबर के बाद से लोगों का हिंसक प्रदर्शन जारी है। उग्र भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं। बिगड़ते हालातों के बीच श्रीलंका में इमरजेंसी का ऐलान किया गया है।

ये भी पढ़ें:- भारत में आज फिर बढ़कर सामने आए कोरोना के 16 हजार से ज्यादा मरीज, 45 की गई जान

विक्रमसिंघे कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भागने के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। जिसके बाद देश के लोग और भी उग्र हो गए है और भारी हिंसा देखने को मिल रही है। उग्र भीड़ पीएम आवास में घुस गई और संसद पर भी धावा बोल दिया। 

ये भी पढ़ें:- NCB का दावा: सुशांत सिंह राजपूत के लिए रिया इनसे खरीदती थी गांजा-चरस, फिर ऐसे होता था भुगतान

गोटबाया को आज देना था राष्ट्रपति पद से इस्तीफा
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को आज राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देना था, लेकिन उनके देश छोड़कर भागने के बाद जनता में भारी आक्रोश है। आक्रोशित लोग हजारों की तादाद में संसद भवन की तरफ मार्च कर रह रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प हुई है। ऐसे में एक खबर ये भी है कि, दो गुट भी आपस में भिड़ गए, जिससे 12 लोग घायल हो गए हैं। 

Must Read: दुनिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें जर्मनी में यात्री सेवा के लिए शुरु

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :