Rashtrapati Chunav 2022: ‘महामहिम’ बनी ‘द्रौपदी मुर्मू’, क्रॉस वोटिंग ने खोली विपक्षी दलों की एकता की पोल

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भारत की नई राष्ट्रपति निर्वाचित हो गई हैं। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। उनकी जीत के साथ ही पूरे देश में भाजपा मुख्यालयों के बाहर जश्न का माहौल है।

‘महामहिम’ बनी ‘द्रौपदी मुर्मू’, क्रॉस वोटिंग ने खोली विपक्षी दलों की एकता की पोल

नई दिल्ली । एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भारत की नई राष्ट्रपति निर्वाचित हो गई हैं। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। उनकी जीत के साथ ही पूरे देश में भाजपा मुख्यालयों के बाहर जश्न का माहौल है। बता दें कि, राष्ट्रपति चुनाव के पहले राउंड की मतगणना से ही द्रौपदी मुर्मू जसवंत सिंहा से काफी आगे चल रही थी। द्रौपदी मुर्मू महामहिम बनते ही उन्हें बंधाईयों का दौर शुरू हो गया है।

विपक्षी दलों की एकता की खुली पोल
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी खेमे को क्रॉस वोटिंग के चलते बड़ा झटका लगा है। द्रौपदी मुर्मू ने क्रॉस वोटिंग के कारण बड़ी भारी जीत दर्ज की है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सभी वोटों का लगभग 64.23 प्रतिशत मत मिला। जिसने विपक्षी दलों की एकता की पोल खोलकर रख दी है। इस चुनाव में यूपीए खेमे के अंदर भी चल रही दरार उजागर हो गई है। 17 सांसदों और 126 विधायकों की क्रॉस वोटिंग के कारण द्रौपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक जीत का रिकॉर्ड कायम किया है।

ये भी पढ़ें:- गणेशोत्सव 2022: सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान, गणेश उत्सव के दौरान हाइवे किया टोल फ्री, नहीं देना होगा शुल्क

द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल बहुत सफल होगा- नड्डा
वहीं, द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि मुझे यकीन है द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल बहुत सफल होगा।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा बोले- ये ऐतिहासिक क्षण
द्रौपदी मुर्मू की इस भारी जीत को असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ऐतिहासिक क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि, भारत को अपनी पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में मिलने जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:- Gujarat Assembly Election : अरविंद केजरीवाल की दिल्ली-पंजाब फतेह के बाद अब गुजरात में भी बिजली मुफ्त देने की घोषणा

Must Read: भाजपा सरकार पर गरजी प्रियंका गांधी, पीएम मोदी के जन्मदिन पर जमकर साधा निशाना

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :