Hanumangarh Curfew: हनुमानगढ़ में बवाल, स्थानों पर कर्फ्यू, पत्थरबाजी में थानाधिकारी समेत 3 जख्मी, इंटरनेट सेवाएं बंद

Hanumangarh Curfew : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बवाल के बाद गौकशी के मामला ने तूल पकड़ लिया है। जिसके बाद प्रशासन ने माहौल खराब होता देख दो जगह कर्फ्यू लगा दिया। जिले के भिरानी थाना इलाके के चिड़िया गांधी गांव और गांधी बड़ी गांव में कर्फ्यू लगा दिया।

हनुमानगढ़ में बवाल, स्थानों पर कर्फ्यू, पत्थरबाजी में थानाधिकारी समेत 3 जख्मी, इंटरनेट सेवाएं बंद

हनुमानगढ़ | Hanumangarh Curfew : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बवाल के बाद गौकशी के मामला ने तूल पकड़ लिया है। जिसके बाद प्रशासन ने माहौल खराब होता देख दो जगह कर्फ्यू लगा दिया। जिले के भिरानी थाना इलाके के चिड़िया गांधी गांव और गांधी बड़ी गांव में कर्फ्यू लगा दिया। भादरा कस्बे में आज दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। इसी के साथ पूरे भादरा उपखंड में इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है। 

गौशाला गोकशी की घटना से बिगड़ा माहौल
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों चिड़िया गांधी गांव की एक गौशाला में गौशाला गोकशी की घटना की जानकारी सामने आई थी। उसके बाद भिरानी पुलिस ने मांस के सैंपल लिए तो रिपोर्ट में मांस गाय का ही होना सामने आया। उसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई को अंजाम देते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, ग्रामीणों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर चिड़िया गांधी गांव में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में बॉर्डर पर : पाकिस्तान का दुस्साहस, अंधेरी रात में घुसपैठ की कोशिश, BSF ने की विफल

पुलिस पर पथराव, पुलिस ने छोड़ी आसू गैस 
मौके पर माहौल गरमाता देख पुलिस ने 26 जुलाई की रात को ग्रामीणों का धरना उठा दिया और टेंट को उखाड़ दिया। साथ ही भादरा उपखंड में नेट सेवाओं को भी बंद कर दिया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने बीते बुधवार को चिड़िया गांधी गांव में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ग्रामीणों की पुलिस से झड़प  हो गई। पुलिस रोकने पहुंची तो पुलिस पर पथराव कर दिया और बाद में पुलिस ने आसू गैस छोड़ी।

पत्थरबाजी में थानाधिकारी समेत 3 जख्मी
जानकारी में सामने आया है कि, ग्रामीणों और पुलिस की झड़प में पत्थरबाजी शुरू हो गई जिसमें भिरानी थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार के सिर पर और एक अन्य पुलिसकर्मी के हाथ पर चोट आई। इसके अलावा पुलिस के बल प्रयोग करने पर एक ग्रामीण भी चोटिल हो गया। मामला तनाव पूर्ण होने के चलते जिला प्रशासन ने चिड़िया गांधी और गांधी बड़ी गांव में कर्फ्यू लगा दिया।

ये भी पढ़ें:- आखिरी वीडियो कॉल! : शांति मिशन पर गए राजस्थान के दो जवान कांगो में शहीद, पत्नी से हो रही थी वीडियो कॉल तभी...

असामाजिक तत्वों की 20 बाइक जब्त
इस घटना को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा है कि, बुधवार को पत्थरबाजी में हरियाणा के कुछ असामाजिक तत्व मौजूद थे। जिसकी जानकारी उन्हें पहले से ही थी। जिसके चलते पुलिसन ने पहले ही जाब्ता तैनात कर दिया था। पुलिस ने गांव में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की करीब 20 बाइकों को जब्त किया है।

Must Read: प्रदेश में अब सोनोग्राफी मशीनों का हो पाएगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, सोनोग्राफी सेंटर पर ​मेडिकल टीम ने किए 159 डिकॉय कार्रवाई

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :