Football @ बेताज बादशाह रोनाल्डो: पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 801 गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर

फुटबॉल की दुनिया में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक ओर रिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास रच दिया। गुरुवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए आर्सेनल के खिलाफ दो गोल कर 800 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।

पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 801 गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर

नई दिल्ली, एजेंसी। Cristiano Ronaldo

फुटबॉल की दुनिया में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक ओर रिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास रच दिया। गुरुवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए आर्सेनल के खिलाफ दो गोल कर 800 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। 801 गोल करने वाले रोनाल्डो विश्व के एक मात्र खिलाड़ी है। वहीं फुलबॉल मैच में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने आर्सेनल को 3—2 से हरा दिया। मैच में रोनाल्डो ने हाफ टाइम के बाद 10वें मिनट में अपना पहला गोल किया।

इसके साथ ही उन्होंने अपने 800 गोल पूरे कर लिए। इसके बाद मैच के 70वें मिनट में पेनाल्टी किक को रोनाल्डो ने गोल में तब्दील कर दूसरा गोल किया। दूसरा गोल करते ही रोनाल्डो के 801 गोल हो गए। हालांकि ब्राजील के दिग्गज ​फुटबॉलर पेले और रोमारियो के लिए दावा किया जाता है कि दोनों ने 1000 सेज्यादा गोल कर दिए, लेकिन इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। ऐसे में रोनाल्डो के 801 गोल सबसे ज्यादा माने जा रहे है।
रियल मैड्रिड के लिए सर्वाधिक 450 गोल 
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 801 गोल हो गए। इनमें यूनाइटेड के लिए दो स्पैल में 130 गोल, स्पोर्टिंग लिस्बन के लिए 3, यूवेंटस के लिए 101 और पुर्तगाल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 115 गोल किए गए हैं। सर्वाधिक रियल मैड्रिड के लिए 450 गोल किए गए। रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं।

रोनाल्डो ने ईरान के अली देई के 109 गोल का रिकॉर्ड तोड़ कर अपना रिकॉर्ड बनाया था। रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 115 गोल हो गए है। वर्तमान में खेल रहे अन्य फुटबॉलर 100 गोल का आंकड़ा भी नहीं छू पाए है। 

Must Read: BCCI टी—20 के बाद वन डे में भी बदल सकता हैं कप्तान, Rohit Sharma को कप्तानी सौंपने की तैयारी

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :