राजस्थान विधानसभा चुनाव: भाजपा की अंतिम सूची पर आज मंथन, आज रात तक या कल जारी होगी प्रत्याशियों की सूची, शेष बची 76 सीटों पर चल रहा है मंथन

भाजपा की अंतिम सूची पर आज मंथन चल रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार आज रात तक या कल तक शेष बची 76 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी।

भाजपा की अंतिम सूची पर आज मंथन, आज रात तक या कल जारी होगी प्रत्याशियों की सूची, शेष बची 76 सीटों पर चल रहा है मंथन

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों केलिए भाजपा की अंतिम सूची का इंतजार हो रहा है। भाजपा इस सूची के मंथन पर जुटी है, आज दिल्ली में होने जा रही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम मुहर लगेगी।

यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में कोर ग्रुप के सदस्य हिस्सा लेंगे।

इस बैठक में राजस्थान की शेष बची 76 सीटों पर आखिरी मंथन के बाद प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई जाएगी। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की  बैठक आज बुधवार शाम को नई दिल्ली में होने जा रही है, बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र करेंगे, बैठक में कोर ग्रुप के सदस्य हिस्सा लेंगे।

बैठक में शेष बची 76 सीटों पर मंथन होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार आज रात तक या कल तक यह सूची जारी हो सकती है।

कोर ग्रुप के सदस्यों ने मंगलवार को शेष 76 सीटों पर मंगलवार को करीब 7 घंटे तक मंथन किया।

सर्वप्रथम चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी के आवास पर बैठक हुई थी,  इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक हुई जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया।

ज्यादातर सीटों पर सहमति बन चुकी है। कुछ सीटों पर अब भी नाम फाइनल नहीं हो पाए हैं। बैठकें रात 3 बजे चली।

Must Read: राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा में जाना तय, कांग्रेस नहीं उतारेगी प्रत्याशी,भाजपा के 40 विधायक बने प्रस्तावक और अनुमोदन

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :