लगातार पांच बार रहे विधायक: BJP विधायक अरविंद गिरि को कार में पड़ा दिल का दौरा, मौत, सपा से शुरू हुआ था जीत का सफर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन अत्यंत दुखद है

BJP विधायक अरविंद गिरि को कार में पड़ा दिल का दौरा, मौत, सपा से शुरू हुआ था जीत का सफर

लखनऊ | यूपी के सबसे चर्चित जिले लखीमपुर खीरी की गोला विधानसभा सीट से विधायक अरविंद गिरि की अचानक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, वह लखनऊ में मीटिंग में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें सीने में दर्द हुआ और वे बेसुध होने लगे। जिसके बाद उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विधायक को मृत घोषित कर दिया है। विधायक अरविंद गिरि के अचानक निधन से भाजपा में शोक की लहर छा गई है।

लगातार पांच बार रहे विधायक, सपा से शुरू हुआ जीत का सफर चला भाजपा तक
64 साल के विधायक अरविंद गिरि का राजनीतिक सफर बेहद शानदार रहा। वे पांच बार विधायक का चुनाव जीते। उन्होंने अपने राजनीति करियर की शुरुआत 1994 में समाजवादी पार्टी से की थी। 1995 में वह रिकार्ड मतों से चुनाव जीतकर गोला नगर पालिकाध्यक्ष बने थे। जिसके बाद 1996 में सपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने। इसके बाद फिर से 2002 में सपा के टिकट पर ही दूसरी बार विधायक चुने गए। इसके बाद 2007 में तीसरी बार विधायक बने, लेकिन 2012 का चुनाव उन्होंने बसपा के टिकट पर जीता। इसके बाद उन्होंने बसपा को भी छोड़ दिया और 2017 में भाजपा में शामिल होगर गोला विधानसभा से चौथीं बार विधायक बने। अब 2022 में भी अरविंद गिरि ने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था। 

ये भी पढ़ें:- प्री-बुकिंग शुरू: भारत की सड़कों पर दौड़ेगी सनरूफ वाली कार, आज हुंडई करने जा रही लॉंचिंग, ये सब फीचर्स होंगे खास

सीएम योगी ने जताया दुख, कही ये बात
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन अत्यंत दुखद है, मेरी शोक संवेदनाएं संतप्त परिजनों के साथ हैं, प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ये भी पढ़ें:- कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, आज देश में कहीं महंगा तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Must Read: Rajasthan Government ने इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना 2021 के तहत 50 हजार तक के ऋण दस्तावेजाें से हटाई स्टाम्प ड्यूटी

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :