Ambati Rayudu Retirement: IPL के घमासान के बीच अंबाती रायुडू ने किया संन्यास का ऐलान

आईपीएल 2022 के घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के स्टार प्लेयर और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) ने संन्यास का ऐलान करते हुए सभी को चौंका दिया है।

IPL के घमासान के बीच अंबाती रायुडू ने किया संन्यास का ऐलान
Ambati Rayudu Retirement

नई दिल्ली । आईपीएल 2022 के घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के स्टार प्लेयर और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) ने संन्यास का ऐलान करते हुए सभी को चौंका दिया है। रायुडू के संन्यास (Ambati Rayudu Retirement) की घोषणा के बाद आईपीएल 2022 उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। इसके बाद वे पिच पर टीम के साथ खेलते दिखाई नहीं देंगे। 

ये भी पढ़ें:- CG Board Resurts 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे करें डाउनलोड

भारत के लिए खेले 55 वनडे, 3 शतक और 10 अर्धशतक बनाए
अंबाती रायुडू को टीम इंडिया में 4 नंबर पर बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता था। उन्होंने भारत के लिए 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान में उतकर वनडे क्रिकेट से डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने भारत के लिए 55 वनडे मैच खेले और 1694 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में डेब्यू करते हुए रायुडू ने 6 टी20 मैचों में 42 रन बनाए।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली मुंडका अग्नकिांड: : सीएम केजरीवाल ने किया घटना स्थल का दौरा, मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये का ऐलान

आईपीएल 2022 में अबतक बनाए 271
Ambati Rayudu Retirement: आईपीएल 2022 में अभी तक अंबाती रायुडू का खेल औसत रहा है। उन्होंने अबतक खेले 12 मैचों में 271 रन बनाए हैं। जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। 

ये भी पढ़ें:- Sunil Jakhar Leave Congress: राजस्थान में चिंतन शिविर के बीच पंजाब में कांग्रेस को महाझटका, सुनील जाखड़ ने कांग्रेस से तोड़ा नाता

Must Read: शुभमन गिल का गरजा बल्ला, खेली नाबाद 98 रनों की पारी

पढें खेल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :