Sanjay Singh Suspended: ‘आप’ नेता संजय सिंह राज्यसभा से सस्पेंड, अब नहीं ले पाएंगे कार्यवाही में भाग 

संसद के मानसून सत्र 2022 में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। ‘आप’ के राज्यसभा से सांसद संजय सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

‘आप’ नेता संजय सिंह राज्यसभा से सस्पेंड, अब नहीं ले पाएंगे कार्यवाही में भाग 

नई दिल्ली । संसद के मानसून सत्र 2022 में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। ‘आप’ के राज्यसभा से सांसद संजय सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। संजय सिंह पर आरोप है कि, उन्होंने चेयर पर पेपर फेंकने फेंके हैं। जो कि सदन की गरिमा के खिलाफ है। ऐसे में उन पर यह कार्रवाई की गई है।

उप-सभापति हरिवंश नरायण सिंह ने आप नेता संजय सिंह पर कार्रवाई करते हुए कहा कि, आप के राज्यसभा सांसद ने मंगलवार को चेयर पर पेपर फेंका था जिसके बाद उन्हें इस हफ़्ते के बचे हुए दिनों के लिए सदन से निलम्बित कर दिया है। ऐसे में संजय सिंह इस बचे हुए हफ्ते में सदन में उपस्थित नहीं हो सकेंगे। 

ये भी पढ़ें:- Gujarat Illicit Liquor: गुजरात में जहरीली शराब का कहर! 31 लोगों की मौत से हड़कंप

संजय सिंह सस्पेंड होने वाले 24वें सांसद
बता दें कि, मानसून सत्र 2022 में संजय सिंह 24वें ऐसे सांसद है जिन्हें सस्पेंड किया गया है। यहीं नहीं, इसके अलावा वेल में प्रवेश करके नारेबाजी करने के लिए राज्यसभा के 19 सदस्यों को भी एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें:- खुशखबर : बीसलपुर बांध में आया दो महीने का पानी, अब त्रिवेणी नदी बढ़ाएगी जलस्तर

लोकसभा से चार कांग्रेसी सांसद निलंबित
वहीं दूसरी ओर, लोकसभा में भी महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी के विरोध में जोरदार हंगामा देखने को मिला। इन मुद्दों पर सदन में नारेबाजी और हंगामे  के बाद कांग्रेस के चार सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बाकि बचे सत्र से निलंबित कर दिया। बिरला ने चेतावनी भरे शब्दों में साफ करते हुए कहा कि किसी भी सांसद को सदन में तख्तियां लेकर कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति नहीं है। अगर ऐसा किया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Must Read: प्रदर्शन के दौरान वर्चस्व को लेकर आपस में उलझे मंत्री सुखराम विश्नोई व नगर अध्यक्ष जुल्फीकार अली भुट्टो

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :