रूस—यूक्रेन युद्ध और ऑपरेशन गंगा: ऑपरेशन गंगा के तहत आज 11 फ्लाइट से 2135 नागरिक लौटे वतन, अब तक 15 हजार 900 भारतीय लौटे सकुशल
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले का आज 11वां दिन है। ऐसे में भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन गंगा चलाकर भारतीयों को सकुशल वतन लाया जा रहा है। रविवार को 11 फ्लाइट्स से 2100 से अधिक लोगों को भारत लाया गया। भारत सरकार की सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के अनुसार अब तक 15 हजार 900 लोग सकुशल भारत आ गए।
नई दिल्ली, एजेंसी।
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले का आज 11वां दिन है। ऐसे में भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन गंगा चलाकर भारतीयों को सकुशल वतन लाया जा रहा है।
रविवार को 11 फ्लाइट्स से 2100 से अधिक लोगों को भारत लाया गया। भारत सरकार की सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के अनुसार अब तक 15 हजार 900 लोग सकुशल भारत आ गए।
22 फरवरी से शुरू किया गया ऑपरेशन गंगा के तहत सोमवार को आठ स्पेशल फ्लाइट्स संचालित की जाएगी। इन फ्लाइट्स में 1500 भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा।
आज रविवार को तड़के 182 नागरिकों को लेकर विशेष विमान रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई पहुंचा। इसके बाद 183 स्टूडेंट्स की एक फ्लाइट बुडापेस्ट से दिल्ली आई थी।
जबकि इंडियन एयरफोर्स को सी17 विमान से 210 नागरिक दिल्ली के पास हिंडन एयरबेस पर उतारे गए। तीन विमान से 575 यात्री दिल्ली व मुंबई पहुंचे।
ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 11 विमान से आज 2135 भारतीय वापस लौटे हैं। भारत सरकार की ओर से 22 फरवरी से शुरू किए गए इस ऑपरेशन के तहत कुल 15900 भारतीयों को सकुशल भारत लाया जा चुका हैं।
वहीं दूसरी ओर यूक्रेन में गोलाबारी के दौरान मारे गए छात्र नवीन शेखरप्प के परिजनों को कर्नाटक सरकार ने आर्थिक सहायता प्रदान की है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने नवीन के परिजनों को 25 लाख रुपए का चेक सौंपा। बोम्मई ने कहा कि सरकार की ओर से परिवार के सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। वहीं नवीन का पार्थिव देह भी जल्द लाया जाएगा।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस मामले को लेकर लगातार अपडेट ले रहे हैं।
शनिवार को भी पीएम मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों से चर्चा की थी। पिछले चार दिनों में मोदी 9 बैठक ले चुके है।
मोदी ऑपरेशन गंगा के तहत बचाए गए भारतीयों के साथ अब यूक्रेन में फंसे नागरिकों के लिए किए जा रहे प्रयास के बारे में जानकारी ली।
Must Read: कोरोना की दूसरी लहर कम होने के साथ ही दिल्ली सरकार ने जारी की अनलॉक की गाइडलाइन
पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन