Afghanistan @ में महिलाओं पर दबाव: अफगानिस्तान में तालिबानियों ने को एजुकेशन पर लगाया बैन, लड़कियों को लड़कों के साथ पढ़ाई करने की अनुमति नहीं

अफगानिस्तान में तालिबानियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। महिला अधिकारों को देने वाली बात पर हवा होती दिख रही है। तालिबान ने आते ही अफगानिस्तान में को एजुेकेशन सिस्टम पर बैन लगा दिया। तालिबानी आदेशों के मुताबिक अब लड़के और लड़कियों को एक साथ पढ़ाई नहीं कराई जाएगी।

अफगानिस्तान में तालिबानियों ने को एजुकेशन पर लगाया बैन, लड़कियों को लड़कों के साथ पढ़ाई करने की अनुमति नहीं

नई दिल्ली।
अफगानिस्तान(Afghanistan) में तालिबानियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। महिला अधिकारों को देने वाली बात पर हवा होती दिख रही है। तालिबान ने आते ही अफगानिस्तान में को एजुेकेशन सिस्टम (co education system)पर बैन लगा दिया। तालिबानी आदेशों के मुताबिक अब लड़के और लड़कियों को एक साथ पढ़ाई नहीं कराई जाएगी। इतना ही नहीं, तालिबानी (Talibani) फरमान के अनुसार अब अफगानिस्तान में कोई भी पुरुष अ​ध्यापक(Male Teacher) लड़कियों को पढ़ा तक नहीं सकता। आप को बता दें कि गत सप्ताह ही तालिबानियों ने शेख अब्दुल बाकी हक्कानी को उच्च शिक्षा मंत्री(Higher Education Minister) नियुक्त किया था। इससे पहले अफगानिस्तान के पूर्वी हेरात शहर में भी लड़कियों की शिक्षा के संबंध में इसी तरह का आदेश जारी किया गया था। अब लड़कियों को लड़कों के साथ एक क्लास में पढ़ाया नहीं जाएगा। वहीं सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक तालिबान का सुप्रीम लीडर अखुंदजादा (akhundzada)इस समय कंधार में बताया जा रहा है।

ऐसा बताया जाता है कि वह अब तक  दुनिया के सामने नहीं आया। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक अफगानिस्तान के मीडिया ग्रुप के कार्यालय में भी तालिबानी पहुंच गए। कुछ तालिबानी अगानिस्तान के मीडिया ग्रुप इतिलात रोज (Media Group Itilat Rose)के कार्यालय में दिखाई दे रहे है। इनकी फोटो वायरल हो रही है। वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान— पाकिस्तान सीमा (Afghanistan-Pakistan border) पर रविवार रात हुई फायरिंग हो गई। इसमें पाकिस्तान के 2 सैनिकों की मौत होने की सूचना आ रही है। 

Must Read: India में कोरोना के नए संक्रमण की हुई एंट्री, Omicron संक्रमित दो विदेशी नागरिक पहुंचे कर्नाटक

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :