ताजमहल को बम से उडाने की धमकी: फेक कॉल से पुलिस—प्रशासन में हडकंप

यूपी के फिरोजाबाद निवासी एक बेरोजगार युवक ने परेशान होकर ताज महज को बम से उडाने की धमकी दी। सूचना पर जहां ताजमहल से पर्यटकों को सुरक्षित बाहर किया और जांच की, वहीं दूसरी ओर फेक कॉल करने वाले युवक को ​पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

फेक कॉल से पुलिस—प्रशासन में हडकंप

आगरा। 
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल को बम से उडाने की सूचना ने एकाएक पुलिस प्रशासन के होश उडा दिए। बम की सूचना अज्ञात फोन कॉल से मिली। इस सूचना के बाद से जहां ताजमहल परिसर व आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फेक कॉल करने वाले युवक को ​गिरफ्तार कर लिया। आगरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर बम की अफवाह होने तथा पर्यटकों के लिए ताजमहल पूर्व की भांति खोलने की सूचना भी दी। जानकारी के मुताबिक फोन करने वाला व्यक्ति फिरोजाबाद का रहने वाला है। युवक ने पूछताछ में बताया है कि वो आर्मी में भर्ती के लिए प्रयास किया था। उसका चयन नहीं हो पा रहा है। सेना भर्ती रद्द होने से नाराज था। इसके चलते उसने ये कॉल किया था।

ताजमहल परिसर को कराया खाली 

आगरा में प्रोटोकॉल पुलिस अ​धीक्षक शिवराम यादव ने बताया कि बम की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों व स्थानीय पुलिसकर्मियों ने पूरे ताजमहल परिसर को घेर लिया है। इसके साथ ही ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पूरे ताजमहल परिसर को चेक किया गया। इस बीच ताजमहल को खाली करा लिया गया था। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में जांच की गई। ताजमहल के दोनों मेन गेट बंद कर दिए गए थे। इसके साथ ही आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया गया था।  गौरतलब है कि यहां विस्फोटक रखने की फर्जी सूचनाएं पहले भी मिलती रही हैं। 2008 में भी ऐसा ही हुआ था। तब एक व्यक्ति ने धमकी भरा फोन किया था। पता चला कि फोन दक्षिण भारत से किया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया था।

Must Read: उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया नई टीम का ऐलान, किसे मिली जगह, कौन हुआ बाहर

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :