इश्क में गंवाई मलाईदार पोस्ट: फरियादी से इश्क हो गया थानेदार को, गंवानी पड़ी कुर्सी, राजस्थान के जालोर जिले का है मामला

थाना प्रभारी पर प्रेम का बुखार ऐसा चढ़ा कि उसने थाने में किसी मामले की फरियाद लेकर पहुंची महिला के इश्क में गिरफ्तार हो गए।

फरियादी से इश्क हो गया थानेदार को, गंवानी पड़ी कुर्सी, राजस्थान के जालोर जिले का है मामला

जालोर | एक फरियादी से इश्क की कीमत थाना प्रभारी को अपनी कुर्सी गंवाकर देनी पड़ी है। थाना प्रभारी पर प्रेम का बुखार ऐसा चढ़ा कि उसने थाने में किसी मामले की फरियाद लेकर पहुंची महिला के इश्क में गिरफ्तार हो गए।
सूत्र बताते हैं कि दारोग़ा साहब को देनी पड़ी मामले में मुकदमेबाजी से बचने के लिए बड़ी रकम भी चुकानी पड़ी है।

यही नहीं उन्हें अपनी मलाईदार पोस्टिंग को भी गंवाते हुए लाइन हाजिर होना पड़ा है। बताया जा रहा है कि फरियाद लेकर पहुंची महिला के इश्क में पड़ने के बाद वे महिला के घर के चक्कर काटने लगे। परिजनों को शक हुआ और एक दिन मामला रंगे हाथों पकड़ा गया। ऐसे में लोगों ने अच्छी सी मजम्मत भी की और मामला दर्ज कराने की बात कहते हुए दबाव बनाया। साहब की थानेदारी ढीली हुई तो वे एक अच्छी खासी रकम चुकाने को मजबूर हुए हैं। हालांकि जालोर का पुलिस महकमा इस मामले में किसी तरह की रिपोर्ट नहीं आने की बात कहते हुए पल्ला तो  झाड़ रहा है ताकि विभाग की बदनामी ना हो। परन्तु इश्क और मुश्क कहां छुपे हैं? एसपी ने इस सूचना पर एसएचओ को लाइन रवाना कर दिया है।

बेटा थानेदार फिर भी सूदखोरों ने आत्महत्या को मजबूर कर दिया, बुजुर्ग ने खाई सल्फास की गोलियां, मौत

गुजरात की सीमा से ठीक पहले नेशनल हाइवे वाले इलाके से गुजरने वाला यह थाना क्षेत्र मलाईदार पोस्टिंग माना जाता है। यहां पर पद पाने के लिए लम्बी डिजायर अफसर अक्सर करवाते हैं। यहां तस्करी समेत कई तरह की वारदात पहले भी सामने आ चुकी है।

Must Read: 178 गवाह और 500 से अधिक साक्ष्यों के बाद कोर्ट ने 12 इंजीनिरिंग स्टूडेंट्स को माना आतंकी, इंडियन मुजाहिदीन आतंकी संगठन से था संपर्क

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :