OMG! : अजमेर: झील में तैरते मिले 2000 रुपये के नोटों के बंडल, खुली की खुली रह गई देखने वालों की आंखे

अजमेर जिले की प्रसिद्ध झील आनासागर में शुक्रवार को 2000 रुपए के नोटों के कई बंडल तैरते मिले हैं। इस तरह पानी में तैरते 2000 रुपए के नोटों को देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसे थम गई। इसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। जिसके बाद एक बारगी तो पुलिस भी इसे देखती रह गई। 

अजमेर: झील में तैरते मिले 2000 रुपये के नोटों के बंडल, खुली की खुली रह गई देखने वालों की आंखे

अजमेर |  राजस्थान से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश के अजमेर जिले की प्रसिद्ध झील आनासागर में शुक्रवार को 2000 रुपए के नोटों के कई बंडल तैरते मिले हैं। इस तरह पानी में तैरते 2000 रुपए के नोटों को देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसे थम गई। इसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। जिसके बाद एक बारगी तो पुलिस भी इसे देखती रह गई। पानी में तैरते बैग में 30-40 गड्डियां थी। 

ये भी पढ़ें:-  Pahalgam Encounter: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, अमरनाथ यात्रा मार्ग पर 3 आतंकी ढेर

खुली की खुली रह गई देखने वालों की आंखे
ख्वाजा साहब की नगरी अजमेर की आनासागर झील में घुमने आए सैलानियों और स्थानीय लोगों जब 2000 रुपए के नोटों के बंडल तैरते देखे तो उनकी आंखे खुली की खुली रह गई। इस बात की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पानी में तैरते नोटों के बंडलों को बाहर निकाला और जांच की तो पाया गया कि ये सब नकली नोट थे। पुलिस ने झील में से पूरा कैश बरामद कर लिया है। हालांकि, नोट गीले होने के कारण अभी तक इनकी गिनती नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2022: कोरोना का ग्रहण! एशियन गेम्स 2022 स्थगित, चीन के हांग्जो में 10 से 25 सितंबर तक होने थे

हो सकती है शरारती तत्वों की हरकत
जानकारी में सामने आया है कि, 2000 के नोटों पर भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लिखा है। हालांकि, पुलिस ने बरामद किए गए नोटों को नकली बताया है। पुलिस का मानना है कि ये शरारती तत्वों की हरकत हो सकती है। लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें:- बागरा पुलिस की कार्रवाई: सुनसान जगहों पर लोगों को लूटने वाले तीन हत्थे चढ़े, सुनसान जगहों पर करते थे लूट

आनासागर एसपी बलदेव सिंह ने बताया कि हमें आनासागर झील में 2000 रुपए के नोटों के बंडल पानी में तैरते मिले है। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। नोट सूखते ही इनकी गिनती की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का पुणे में ऑपरेशन, डॉक्टरों ने कही ये बात

Must Read: खबर का असर : खबर प्रसारित होने के बाद उपखण्ड प्रशासन में मचा हड़कम्प,आनन फानन में पीला पंजा लेकर पहुंचे अचल रिसोर्ट

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :