ब्रह्माकुमारी संस्थान में कैलाश खैर: महाशिवरात्रि पर पद्मश्री सिंगर कैलाश खैर ने ब्रह्माकुमारी संस्थान में दी प्रस्तुति

महाशिवरात्रि पर पद्मश्री सिंगर कैलाश खैर ने आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान में प्रस्तुति दी। ब्रह्माकुमारी संस्थान ​के शांतिवन में महाशिवरात्रि के दिन कैलाश खैर के साथ कुमार विश्वास ने आध्यात्मिक प्रस्तुतियां दी।

महाशिवरात्रि पर पद्मश्री सिंगर कैलाश खैर ने ब्रह्माकुमारी संस्थान में दी प्रस्तुति

सिरोही।
महाशिवरात्रि पर पद्मश्री सिंगर कैलाश खैर ने आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान में प्रस्तुति दी। ब्रह्माकुमारी संस्थान ​के शांतिवन में महाशिवरात्रि के दिन कैलाश खैर के साथ कुमार विश्वास ने आध्यात्मिक प्रस्तुतियां दी। 
कैलाश खैर ने शांतिवन में हज़ारों की संख्या में मौजूद श्रोताओं की उपस्थिति भगवान भोलेनाथ के गानों की स्वर लहरों पर थिरकने पर मजबूर हो गई। 
वहीं बुधवार को मीडिया से रूबरू होते हुए कैलाश खैर ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आध्यात्मिकता के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य सराहनीय है।


वह चाहते है संस्थान देश दुनिया ही नहीं अंतरिक्ष पर भी होनी चाहिए। वहीं दुनिया पर बने विश्व युद्ध के खतरें पर उन्होंने कहा दुनिया में चाहे कितने ही युद्ध हो भारत हमेशा प्रेम की बात करता है।
कैलाश खैर ने कहा कि भारत पुरे विश्व को एक परिवार मानता है। हम तो अपने दुश्मन के लिए प्रार्थना करते है। 
वहीं महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास सहित कई अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

कैलाश खैर ने हरि ओम ध्वनि का उच्चारण करते हुए कहा कि पृथ्वी पर एक ऐसा लोक है जहां स्वयं परमात्मा निवास करते हैं। 
वह स्थान है आबू पर्वत और यह सौभाग्य की बात है कि ब्रह्माकुमारी संस्थान इस पर्वत पर स्थित है। शांतिवन का नजारा देखकर कैलाश खैर ने कहा कि आज सही मायने में आध्या​त्म और संगीत का मिलन हुआ है।  

Must Read: कीर्ति कुल्हारी का पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने का सपना हुआ पूरा

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :