देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना का कहर: देश में लगातार दूसरे दिन 3 लाख से अधिक कोरोना के नए मरीज

देश में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिन ब दिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर रोज आंकड़ों के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे के अंदर अब तक के सबसे ज्यादा नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 3 लाख 32 हजार 320 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

देश में लगातार दूसरे दिन 3 लाख से अधिक कोरोना के नए मरीज

जयपुर। 
देश में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिन ब दिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर रोज आंकड़ों के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे के अंदर अब तक के सबसे ज्यादा नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 3 लाख 32 हजार 320 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब देश में एक दिन के अंदर तीन लाख से ज्यादा कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इससे पहले बुधवार को 3.15 लाख लोग संक्रमित पाए गए थे। वहीं दूसरी ओर देश में मौतों की संख्या में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। गुरुवार को एक दिन के अंदर 2,256 मरीजों ने दम तोड़ दिया। कोरोना से एक दिन के अंदर मरने वालों का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इससे पहले बुधवार को 2,101 और मंगलवार को 2,021 मौतें हुई थीं। इस मामले में अब भारत दुनिया में पहले नंबर पर पहुंच गया है। मतलब हमारे यहां दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। ब्राजील अब दूसरे नंबर पर है। भारत में पिछले 24 घंटों में 1.98 लाख लोग ठीक हो गए, जबकि अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1.62 करोड़ पहुंच गया। इसमें से 1.36 करोड़ लोग ठीक भी हो गए। 
देश में ठीक होने वालों का भी रिकॉर्ड
देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 180 लोग ठीक हुए। पिछले साल से लेकर अब तक ठीक होने वालों का यह आंकड़ा सबसे अधिक है। इससे पहले बुधवार को 1.92 लाख लोग रिकवर हुए थे। देश में एक्टिव केस यानी ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है, उनकी संख्या आज 25 लाख के पार हो जाएगी। पिछले 24 घंटे में ऐसे मरीजों की संख्या रिकॉर्ड 1 लाख 37 हजार 671 बढ़ी है। इससे पहले बुधवार को एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा 1.34 लाख एक्टिव केस बढ़े थे। अब देश में ऐसे मरीजों की संख्या 24 लाख 22 हजार 80 हो गई है।

Must Read: BrahMos supersonic cruise missile के वायु संस्करण का ओडिशा तट से दूर सुखोई 30 एमके–I से सफलतापूर्वक परीक्षण

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :