वैक्सीनेशन में भारत का रिकाॅर्ड: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन के 114 दिन में 17 करोड़ से अधिक लोगों के लगवाया टीका 

कोरोना के खिलाफ देशभर में चल रहे वैक्सीनेशन प्रोग्राम में भारत ने नया कीर्तिमान बनाया है। भारत में अब तक कुल 17 करोड़ 1 लाख, 53 हजार 432 से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीनेशन के 114वें दिन, यानी कि 9 मई को देशभर में 6 लाख से अधिक लोगों को यह वैक्सीन लगाई गई है।

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन के 114 दिन में 17 करोड़ से अधिक लोगों के लगवाया टीका 

जयपुर। 

कोरोना के खिलाफ देशभर में चल रहे वैक्सीनेशन प्रोग्राम में भारत ने नया कीर्तिमान बनाया है। भारत में अब तक कुल 17 करोड़ 1 लाख, 53 हजार 432 से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीनेशन के 114वें दिन, यानी कि 9 मई को देशभर में 6 लाख से अधिक लोगों को यह वैक्सीन लगाई गई है। इस दौरान कुल 3 लाख 97 हजार 231 से ज्यादा लोगों को पहली डोज, जबकि 2 लाख 74 हजार, 415 से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटों में कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई। इनमें दमन-दीव, दादरा और नागर हवेली, अरुणाचल प्रदेश और लक्षदीप समूह शामिल हैं। इतना ही नहीं, इसके साथ ही भारत पूरी दुनिया में सबसे तेजी से 17 करोड़ से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन करने वाला पहला देश बन गया है। देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू होने के बाद से भारत ने यह मुकाम महज 114 दिनों में हासिल किया है। भारत के बाद इस सूची में अमेरिका (115 दिन ) और चीन (119) आते हैं। देश में बीते 24 घंटे में 18 से 44 साल की उम्र के कुल 2 लाख, 43 हजार, 958 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसके अलावा अगर कुल आंकड़ों की बात करें, तो देश में इसी उम्र के 20 लाख, 31 हजार, 854 नागरिकों को 1 मई से शुरू हुए वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तीसरे चरण में अब तक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके अलावा हेल्थ केयर वर्कर्स की श्रेणी में 4,771 नागरिकों को पहला डोज, 7010 को दूसरा डोज लगाया गया है। 45 से 60 साल की उम्र के 89 हजार 291 लोगों को पहला डोज जबकि 1 लाख 33 हजार 264 नागरिकों को दूसरा डोज लगाया गया। सीनियर सिटिजन की कैटेगरी में 33 हजार 894 लोगों को पहला डोज, जबकि 1 लाख, 13 हजार, 364 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। वहीं 45 से 60 साल की उम्र के नागरिकों की बात करें तो कुल 5 करोड़ 51 लाख, 74 हजार 561 से भी अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है, जबकि इसी उम्र के 65 लाख, 55 हजार 714 लोगों को दूसरा डोज भी लगाया जा चुका है।
राजस्थान मेें 1 करोड़ 14 लाखवैक्सीनेशन
राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़, 46 लाख, राजस्थान में 1 करोड़ 14 लाख, उत्तर प्रदेष में 1 करोड़ 08 लाख, गुजरात में 1 करोड़ 06 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना का पहला डोज लगाया जा चुका है। वहीं केंद्रशासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 30 लाख, पुड्डूचेरी में 1.75 लाख, नागालैंड में 1.72 लाख, लद्दाख में 82 हजार, लक्षदीप में 19 हजार से भी अधिक लोगों को इस वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है। दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक में 1.05 करोड़, केरल में 79 लाख, आंध्र प्रदेश में 73 लाख, तमिलनाडु में 65 लाख, ओडिशा में 61 लाख, तेलंगाना में 51 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उत्तर-पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 3.30 लाख, मेघालय में 3.42 लाख, त्रिपुरा में 13.95 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 2.77 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।

Must Read: भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे डोगरा रेजिमेंटल सेंटर को भेंट किया राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त ध्वज

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :