corona @ 19 माह में 50 लाख मौतें: कोरोना वायरस से न्यूजीलैंड की आबादी से अधिक तो विश्वभर में हो गई मौतें, अमेरिका में 7.66 लाख पहुंचा आंकड़ा

विश्वभर में कोविड 19 वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 50 लाख के पार पहुंच गया है। महज 19 माह से एक बिमारी ने दुनिया के सभी देशों को प्रभावित करते हुए अकेले न्यूजीलैंड की कुल आबादी से ज्यादा लोगों को मौत के घाट पहुंचा दिया।

कोरोना वायरस से न्यूजीलैंड की आबादी से अधिक तो विश्वभर में हो गई मौतें, अमेरिका में 7.66 लाख पहुंचा आंकड़ा

नई दिल्ली, एजेंसी
विश्वभर में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 50 लाख से पार हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि न्यूजीलैंड की कुल आबादी से अधिक लोग केवल इस बीमारी की  चपेट में आने के बाद मर गए। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 50 लाख लोग महज 19 माह में ही मर गए। इससे ही इस महामारी की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जबकि एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक इससे मरने वालों का आंकड़ा तीन गुणा तक हो सकता है। वहीं दूसरी ओर इस महामारी ने सर्वाधिक अमेरिका, ब्राजील, भारत जैसे देशों को अधिक प्रभावित किया है। इन देशों की सूची में ब्रिटेन और मैक्सिको भी शामिल है। अमेरिका इस महामारी से सबसे अधिक प्रभाावित देश हैं। अमेरिका में कोविड 19 संक्रमण के करीबन 4.68 करोड़ केस सामने आए है। अकेले अमेरिका में 7.66 लाख लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से होना सामने आया है। पिछले 28 दिनों में दुनियाभर में 1.97 लाख संक्रमितों की मौत इस बिमारी सेहो गई। भारत में 3 करोड़ 42 लाख लोग इस वायरस की चपेट में आए। अगर भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या देखे तो 4.58 लाख लोगों की इससे मौत हो गईं। वहीं तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां 2.18 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।    
2019 से मार्च 2020 तक दुनियाभर में फैला वायरस
कोरोना वायरस का पहला केस 2019 में सामने आया था। इसके बाद धीरे धीरे यह संक्रमण फैलता गया और 2020 मार्च तक दुनियाभर में फैल गया। चीन में एक बार फिर से यह महामारी फैल रही है। विदेशों में कुछ जगह फिर से कोरोना संक्रमित केस सामने आने के बाद लॉकडाउन लगा दिया गया। 
24 घंटे में रूस में 40 हजार केस
कोरोना संक्रमण अब एक बार फिर से फैल रहा है। रूस में पिछले 24 घंटों में करीबन 40 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित सामने आ गए। रूस में अब तक 85.54 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसकी राजधानी मॉस्को में कोरोना महामारी का सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। देश में इससे मरने वालों की संख्या 2.39 लाख हो गई है। इधर, विश्व भर में अब कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को तेजी से चलाया जा रहा है। ब्रिटेन में अब तक 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के करीब 80 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज के साथ वैक्सीनेट किया जा चुका हैं।

Must Read: थाईलैंड की अदालत ने प्रधानमंत्री को पद से किया सस्पेंड

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :