शौचालयों में लगेंगे ट्रांसजेंडर साइन: जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर ने शौचालय के लिए ट्रांसजेंडर साइन का किया विमोचन

विश्व जल दिवस के उपलक्ष में जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए शौचालय साइन का विमोचन किया। अब राजधानी के सार्वजनिक शौचालयों पर स्त्री पुरूष के साथ ट्रांस पुरूष या ट्रांस महिला का भी साइन लगाया जाएगा।

जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर ने शौचालय के लिए ट्रांसजेंडर साइन का किया विमोचन

जयपुर।
विश्व जल दिवस के उपलक्ष में जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए शौचालय साइन का विमोचन किया। अब राजधानी के सार्वजनिक शौचालयों पर स्त्री पुरूष के साथ ट्रांस पुरूष या ट्रांस महिला का भी साइन लगाया जाएगा। इस फैसले के बाद ट्रांसजेण्डर समुदाय भी सामुदायिक शौचालय का उपयोग हक से कर सकेंगे और उनके भी अधिकार सुनिश्चित हो पाएंगा।


साइन विमोचन के अवसर पर मेयर ने कहा कि हम हर जगह, हर समय लैंगिक समानता के समावेश के लिए कटिबद्ध है। आज एक और मौका मिला इसको करके दिखाने का। विश्व जल दिवस के अवसर पर अत्यन्त खुशी है कि सभी सामुदायिक शौचालयों पर स्त्री पुरूष और ट्रान्सजेन्डर का साइनेज लगाया जाएगा ।
नई भौर संस्था की पुष्पा माई ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रान्सजेन्डर समुदाय बहुत सी मुश्किलों का सामना कर रहा है। विशेष रूप से सामुदायिक शौचालयों का उपयोग भी नहीं कर पाते है, यह केवल एक साइनेज लगाने की बात नहीं है अपितू यह पूरे समुदाय को समावेशी या स्वीकार्य  करने की भी बात है। इस पहल से हमारे ट्रान्सजेन्डर समुदाय के लोग खुले में शौच करने पर मजबुर नहीं होंगे और सामुदायिक शौचालय का उपयोग हक से कर सकेंगें। सेंटर फॅार एडवोकेसी एंड रिसर्च के साथ मिलकर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए संघर्ष कर रही है। पुष्पा माई ने जयपुर नगर निगम का आभार व्यक्त किया और केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि अन्य राज्यों और शहरों में भी इस तरह की पहल की जाए।

Must Read: तिलवाड़ा पशु मेले में कृषि मंत्री द्वारा 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' अभियान में फसल बीमा पालिसी वितरण

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :