मुंबइ जय महादेव शिक्षा संस्था की बैठक: जय महादेव शिक्षा संस्था की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में कनुभाई रावल को सर्व सहमति से बनाया अध्यक्ष

जय महादेव शिक्षा संस्था की वार्षिक साधारण सभा की बैठक मुंबई के चिरा बाजार स्थित श्रीजी वैंकट हाल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कनुभाई रावल ने की।

जय महादेव शिक्षा संस्था की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में कनुभाई रावल को सर्व सहमति से बनाया अध्यक्ष

मुंबई।
जय महादेव शिक्षा संस्था की वार्षिक साधारण सभा की बैठक मुंबई के चिरा बाजार स्थित  श्रीजी वैंकट हाल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कनुभाई रावल ने की।
 कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक बाबू भाई फलवदी, संगठन के अध्यक्ष मुकेश भाई पिंडवाड़ा और थाने विकास मंडल के अध्यक्ष कन्हैयालाल आहार ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


बैठक में जीतू भाई की ओर से कार्यकाल का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसमें आय—व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस पर आम सभा में सर्व सहमति प्रदान की गई।
 सदस्यों ने संस्था का सहयोग करने का आवश्वान दिया। इस दौरान सभी का आभार प्रकट किया गया। 
नवीन कार्यका​रिणी का गठन
इस दौरान बैठक में नवीन कार्य कारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्व सहमति से अध्यक्ष पद पर कनुभाई रावल, महासचिव सरूपभाई एंव कोषाध्यक्ष चंदू भाई को बनाया गया। इनके अलावा संपूर्ण कमेटी को सर्व सह​मति से निर्विरोध नियुक्त किया गया। 
गौरतलब है कि संस्था की स्थापना 2014 में मुंबई में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग से जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करना है।


संस्था ने 419 विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान किया है। इस सत्र के लिए शिक्षा संस्था की ओर से 4 लाख 52हजार की राशि प्रदान की गई। 
इस दौरान बैठक में कांतिभाई, बद्रीभाई, महेंद्र, मनोहर, मोहन, भंवर, रमेश,सुरेंद्र, पुखराज,नारायण, चंदूभाई,अशोक भाई एवं समस्त समाज बंधुओं की उपस्थिति थे।

Must Read: Water Supply Minister Mshesh Joshi ने कोटा में जलदाय विभाग के एडिशनल चीफ के साथ दुर्व्यवहार पर जताई नाराजगी, भाजपा नेता भवानी सिंह के खिलाफ दर्ज हो सकता है राजकार्य में बाधा का मुकदमा

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :