दिल्ली में 7 दिन बढ़ाया गया लाॅकडाउन: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने सप्ताह भर बढ़ाई लाॅकडाउन की अवधि

देश की राजधानी नई दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। सीएम  अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि अगले सोमवार (3 मई) सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि संक्रमण के खिलाफ लॉकडाउन ही आखिरी हथियार है।

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने सप्ताह भर बढ़ाई लाॅकडाउन की अवधि

नई दिल्ली। 
देश की राजधानी नई दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। सीएम  अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि अगले सोमवार (3 मई) सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि संक्रमण के खिलाफ लॉकडाउन ही आखिरी हथियार है। इससे पहले दिल्ली में 19 अप्रेल को रात 10 बजे से लॉकडाउन शुरू हुआ था, जो 26 अप्रेल सुबह 5 बजे तक चलना था। सीएम केजरीवाल ने एक बार फिर ऑक्सीजन की कमी का मसला उठाया। उन्होंने कहा कि हमें केंद्र की तरफ से 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन अलॉट की गई है, ये अलॉटमेंट भी पूरा हमारे पास नहीं पहुंच रहा है। हमारी रोज की जरूरत 700 मीट्रिक टन की है। उन्होंने कहा कि हमने एक हफ्ते का लॉकाडाउन लगाया था, जो कल सुबह 6 बजे खत्म हो रहा था। ये आखिरी हथियार था कोरोना के खिलाफ, लेकिन अभी भी संक्रमण कम नहीं हो रहा है। हमने सभी से बात की और सबका कहना है कि लॉकडाउन लगाना चाहिए। शनिवार को 330 टन पहुंची है। जगह-जगह से ऑक्सीजन आनी है, लेकिन ये पहुंच नहीं पा रही है और इसी वजह से दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी बरकरार है। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को 22,695 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 23,572 लोग ठीक हुए और 357 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 04 हजार 782 लोग यहां संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8 लाख 97 हजार 804 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,898 मरीजों की मौत हो चुकी है। 93,080 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Must Read: सोशल मीडिया पर ​विराट कोहली ने लोगों को दिवाली मनाने के दिए टिप्स, फैंस ने बनाए मीम्स,#SunoKohli ट्वीटर पर ट्रेंड

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :