Gujarat के विधायक महादेव की शरण में: गुजरात के विधायक बलराम ने जालोर के जागनाथ महादेव का किया जलाभिषेक

जिले के नारणावास के ऐसराणा पर्वत पर स्थित जागनाथ महादेव मंदिर में सोमवार को गुजरात विधानसभा के 47 नरोडा  विधायक बलराम  ने जागनाथ महादेव की विशेष पूजा अर्चना की। विधायक ने भगवान भोले नाथ से खुशाल जीवन की कामना की। सोमवार को गुजरात के विधायक बलराम दो दर्जन से अधिक गुजरात के भाविकों के साथ जागनाथ महादेव मंदिर पंहुच।

गुजरात के विधायक बलराम ने जालोर के जागनाथ महादेव का किया जलाभिषेक

 जालोर। 
जिले के नारणावास(Naranavas) के ऐसराणा पर्वत पर स्थित जागनाथ महादेव मंदिर(Jagnath Mahadev Temple) में सोमवार को गुजरात विधानसभा के 47 नरोडा  विधायक बलराम (MLA Balram) ने जागनाथ महादेव की विशेष पूजा अर्चना की। विधायक ने भगवान भोले नाथ से खुशाल जीवन की कामना की। सोमवार को गुजरात के विधायक बलराम दो दर्जन से अधिक गुजरात के भाविकों के साथ जागनाथ महादेव मंदिर पंहुच। यहां विधायक ने जागनाथ  महादेव मंदिर में स्थित शिव लिंग पर दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक कर  बिल्वपत्र चढा कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। गुजरात के भाविकों  ने जागनाथ महादेव के जयकारे  भी लगाएं।

इस दौरान  मन्दिर का वातावरण भक्तिमय हो गया । गुजरात विधायक बलराम  ने महंत महेन्द्र भारती(Mahant Mahendra Bharti) व विष्णु भारती(Vishnu Bharti) से  आशीर्वाद लिया। गुजरात के विधायक बलराम ने कहा कि जागनाथ महादेव के प्रति श्रद्धालुओं में भारी आस्था हैं। इसका ही परिणाम है कि गुजरात से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जागनाथ महादेव के दर्शनों को आते हैं। इस अवसर पर रूप सिंह राठौड़  , जसवंत सिंह गुजरात, जेठमल,जोग सिंह,केशा राम राजपुरोहित, भगवत सिंह , दलपत सिंह, जगदीश सिंह , त्रिवेदी ,   भरत राजपुरोहित, विक्रम सिंह, ऐलम सिंह नरेश भाई ,बद्री भाई, मुकेश भाई, राहुल,पवन शर्मा ,अश्विन भाई , संतोष भाई   आदि मौजूद थे।

Must Read: राज्यभवन के मंदिर में राज्यपाल मिश्र ने किया बाबा भोलेनाथ का अभिषेक

पढें अध्यात्म खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :