ये प्यार का मामला हैं....: फुटबॉल प्लेयर हसनी डॉटसन ने मैच के बाद मैदान पर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, गर्लफ्रेंड को पहनाई रिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

फुटबॉल प्लेयर हसनी डॉटसन ने मैच के बाद मैदान पर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, गर्लफ्रेंड को पहनाई रिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नई दिल्ली।
विश्व में 4 जुलाई को यूं तो कई घटनाएं हुई, लेकिन 4 जुलाई 2021 को 2 घटनाएं सबसे अधिक चर्चा में रही। एक तो मिस्टर परफेक्शनिस्ट का पत्नी से अलग होना तो दूसरा अमेरिकी प्लेयर का अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना। इंडिया में जहां रविवार को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने पत्नी किरण राव से अलग होने का फैसला सोशल मीडिया के मार्फत फैंस को बताया, वहीं दूसरी ओर एक प्यार का मामला भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अमेरिकी फुटबॉल प्लेयर हसनी डॉटसन स्टीफेंसन का इस वीडिया को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। अमेरिकी प्लेयर हसनी रविवार को मेजर लीग सॉकर (MLS) में मैच के बाद मैदान पर ही अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। उस वक्त ग्राउंड में हजारों दर्शक मौजूद थे। इस घटना के बाद सभी दर्शक 10 मिनट तक ताली बजाते रहे। हसनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। हसनी ने सैन जोस अर्थक्वेक के खिलाफ अपने क्लब मिनेसोटा एफसी के 2-2 से मैच ड्रॉ होने के बाद गर्लफ्रेंड पेट्रा वुकोविच (girlfriend Petra Vukovich)को मैदान पर बुलाया। फिर उन्होंने घुटने के बल बैठकर दर्शकों और खिलाड़ियों के सामने गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। फुटबॉलर ने इस दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को रिंग भी पहनाई।


हसनी की गर्लफ्रेंड ने भी शेयर की तस्वीर
फुटबॉलर हसनी की गर्लफ्रेंड पेट्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर प्रपोजल की तस्वीर शेयर की है। गर्लफ्रेंड पेट्रा ने इसके कैप्शन में लिखा- मेरे पास खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। हसनी ने जो प्यार मुझे दिया है, उसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

वहीं, हसनी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। 7 जून को भी उन्होंने पेट्रा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। फिलहाल फैंस और उनके करीबी कमेंट कर नई शुरुआत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Must Read: जय भीम के चलते मैं यहां तक पहुंचा हूं : पा रंजीत

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :