आईपीएल 2021 चेन्नई बनाम मुंबई: दिल्ली के जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस

आईपीएल शनिवार को 27वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। आज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच कड़ा मुकाबला होगा।

दिल्ली के जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली।
आईपीएल शनिवार को 27वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जाएगा। आज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra singh Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। 14वें सीजन का यह 27वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैदान पर ये दोनों टीमें 7 साल बाद आमने-सामने होंगी। यहां दोनों के बीच एक ही मैच (2013) खेला गया, इसमें चेन्नई ने मुंबई को 48 रन से हराया था। मुंबई टीम हमेशा ही चेन्नई पर भारी रही है। एमआई के खिलाफ पिछले 6 मैच में सीएसके टीम सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है। यह जीत पिछले मुकाबले में ही मिली थी। 
आज का एल क्लासिको होगा मैच 
स्पेनिश भाषा में 'एल क्लासिको का मतलब चिरप्रतिष्ठित होता है यानी टूर्नामेंट की दो बेस्ट टीम के बीच टक्कर। स्पेन के दो फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच होने वाले मैच को एल क्लासिको कहा जाता है। फुटबॉल फैंस बड़ी संख्या में इस मैच का इंतजार करते हैं। ऐसा ही कुछ आईपीएल में भी माना जाने लगा है। फुटबॉल के साथ क्रिकेट भी पसंद करने वाले फैंस चेन्नई और मुंबई के मैच को भी एल क्लासिको ही कहने लगे हैं। आईपीएल इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है। रोहित की कप्तानी में टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैम्पियन रही। पिछली बार मुंबई ने फाइनल में दिल्ली को हराकर खिताब बचाया था। मुंबई टीम 9 बार प्लेऑफ में पहुंची और 6 बार फाइनल खेला है। वहीं, धोनी की कप्तानी में चन्नई सुपर किंग्स दूसरी सबसे ज्यादा 3 बार (2010, 2011, 2018) खिताब जीतने वाली टीम है। सीएसके सबसे ज्यादा 10 बार प्लेऑफ और 8 बार फाइनल खेलने वाली अकेली टीम है। दोनों टीम की बल्लेबाजी देखें तो मुकाबला बराबर का ही लग रहा है। मुंबई के लिए रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ओपनिंग करते हैं। जबकि चेन्नई के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस हैं। ये चारों ही फॉर्म में हैं। डुप्लेसिस ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं। यदि मिडिल ऑर्डर की बात करें तो चेन्नई टीम भारी नजर आती है। इसमें सुरेश रैना, मोइन अली, अंबाती रायडू, रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी आते हैं। उनके बाद सैम करन और शार्दूल ठाकुर का नंबर होता है। 

Must Read: आईपीएल फेज 2 के डबल हेडर मैच में आज पंजाब ने चेन्नई को हराया, 13 ओवर में ही बना दिए 135 रन

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :