सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की: Central Government ने 128 लोगों को पद्म पुरस्कार देने का किया ऐलान, सिरोही के डोडवा गांव निवासी चंद्र प्रकाश द्विवेदी सहित प्रदेश के 5 को पद्म पुरस्कार

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। देशभर से 4 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान किया है।

Central Government ने 128 लोगों को पद्म पुरस्कार देने का किया ऐलान, सिरोही के डोडवा गांव निवासी चंद्र प्रकाश द्विवेदी सहित प्रदेश के 5 को पद्म पुरस्कार


नई  दिल्ली, एजेंसी। 
केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। देशभर से 4 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान किया है। 
इनमें से 5 हस्तियां राजस्थान से शामिल है। राजस्थान से दो पद्म भूषण और तीन को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। पद्म भूषण पुरस्कार से पैरालिंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया और पूर्व सीएस राजीव महर्षि को सम्मानित किया जाएगा। 
वहीं पैरालिंपिक पदक विजेता अवनि लेखरा, कला क्षेत्र में चंद्र प्रकाश द्विवेदी और राम दयाल शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे कल्याण सिंह को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण देने की घोषणा की गई।

सिरोही जिले के डोडवा गांव के द्विवेदी को पद्म श्री 
राजस्थान के सिरोही निवासी प्रकाश द्विवेदी को भी पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा। द्विवेदी सिरोही जिले के डोडवा गांव के है। 
इन्होंने बतौर फिल्म डायरेक्टर पिंजर, मोहल्ला अस्सी जैसी चर्चित फिल्में बनाई। इससे पहले चाणक्य सीरियल बना चुके हैं। इनकी फिल्म पृथ्वीराज रिलीज होने वाली है। वहीं जयपुर की अवनि लेखरा ने पिछले साल टोक्यो पैरालिंपिक में शूटिंग में दो मेडल जीते थे। 
जैवेलियन थ्रो में दो बार पैरालिंपिक पदक जीतने वाले देवेंद्र झाझड़िया मूल रूप से चूरू जिले के देवीपुरा गांव से है। 

सीडीएस रावत को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार से सम्मा​न
केंद्र सरकार की ओर से इस बार चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।  इनमें 3 लोग ऐसे हैं, जिन्हे मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। 
इसमें  सीडीएस  जनरल बिपिन रावत, भाजपा नेता कल्याण सिंह, गीता प्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का नाम शामिल है। 
वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला, गूगल की पैरेंटल कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई, कम्युनिस्ट नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य सहित कई को पद्म भूषण दिया जाएगा।
पद्म श्री की सूची में ओलिंपियन नीरज चोपड़ा, गायक सोनू निगम, प्रमोद भगत और वंदना कटारिया का  भी नाम है।

यहां देखें सूची

Must Read: Param Vir Chakra winner कर्नल होशियार सिंह को सूबेदार मेजर परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र सिंह यादव ने किए पुष्प अर्पित

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :