भरतपुर एमपी पर बदमाशों ने किया हमला: भरतपुर से भाजपा सांसद की गाड़ी पर बदमाशों का हमला, सांसद कोली हुई बेहोश

भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली पर गुरुवार देर रात बदमाशों ने हमला कर दिया। भाजपा सांसद एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करके अपने घर लौट रही थी। रास्ते में धरसोनी गांव के पास कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया था।

भरतपुर से भाजपा सांसद की गाड़ी पर बदमाशों का हमला, सांसद कोली हुई बेहोश

जयपुर।
भरतपुर(Bharatpur ) से भाजपा(BJP)  सांसद (MP) रंजीता कोली (Ranjeeta Koli ) पर गुरुवार देर रात बदमाशों ने हमला कर दिया। भाजपा सांसद एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करके अपने घर लौट रही थी। रास्ते में धरसोनी गांव (Dharsoni Village) के पास कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया था। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सांसद सर्किट हाउस पहुंच गई। हमला इतना भयावय था की सांसद बेहोश (unconscious) हो गईं। वहीं कलेक्टर पर फोन नहीं उठाने तो पुलिस के देर से पहुंचने से भाजपा कार्यकर्ता नाराज है। 

सांसद पर हमले के बाद गरमा गई सियासत
भाजपा सांसद Ranjeeta Koli  पर अज्ञात बदमाशों की ओर से हुए जानलेवा हमले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। BJP state president Dr. Satish Poonia ने कहा है कि  सांसद रंजीता कोली पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरफ़ रोटी मांगती महिला की अस्मत सुरक्षित नहीं, तो दूसरी तरफ जनप्रतिनिधि पर क़ातिलाना हमले हो रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शासन में राजस्थान अपराधों की राजधानी बन गया है। वहीं प्रदेश भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी हुए सन्देश में कहा गया कि भरतपुर सांसद रंजीता कोली पर जानलेवा हमला प्रदेश में कानून व्यवस्थाओं की पोल खोल रहा है। यह हमला निंदनीय है। 


 

Must Read: सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने कालंद्री गांव के लिए पेयजल योजना का प्रस्ताव तैयार कर भेजा सरकार को, 6 करोड़ 67 लाख की लागत शुरू होगा प्रोजेक्ट

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :