भारत: अंतिम चरण में है ट्विन टावर को गिराने की तैयारियां, पुलिस कमिश्नर ने आसपास के इलाके की सुरक्षा और ट्रैफिक का लिया जायजा
पुलिस कमिश्नर के साथ डीसीपी ट्रैफिक और डीसीपी सेंट्रल नोएडा भी मौजूद रहे। आलोक सिंह रूट को लेकर अधिकारियों से बात की। उन्होंने एडफीस कंपनी के इंजीनियर से भी बात की है। सुरक्षा के लिहाज से कमिश्नर आलोक सिंह भी ट्विन टावर गिराए जाने वाले दिन अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि इस पूरे काम में एडिफिस और जेट डिमोलिशन जैसी एक्सपोर्ट कंपनियां काम कर रही हैं और उनके साथ साथ नोएडा के फायर विभाग की टीम, ट्रैफिक विभाग की टीम और लोकल पुलिस लगातार काम कर रही है।
पीकेटी/एएनएम
Must Read: गंगा-यमुना-सरयू खतरे के निशान पर, कई घाट डूबे, दुकानदारों और पुजारी ने समेटा सामान
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन