पूर्व विदेश मंत्री का कांग्रेस पर बयान: कांग्रेस पार्टी के मौजूदा हालात के लिए जिम्मेदार 3 लोग, इनमें से एक राहुल गांधी: पूर्व मंत्री सिंह

देश में कांग्रेस पार्टी के मौजूदा हालात को लेकर पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने आज पार्टी के ही आलाकमान पर सवाल उठा दिए। सिंह ने कहा कि यह हालात बिलकुल भी ठीक नहीं है। पार्टी में इन हालातों के लिए तीन लोग जिम्मेदार हैं। इनमें से एक राहुल गांधी हैं।

कांग्रेस पार्टी के मौजूदा हालात के लिए जिम्मेदार 3 लोग, इनमें से एक राहुल गांधी: पूर्व मंत्री सिंह

जयपुर
देश में कांग्रेस पार्टी के मौजूदा हालात को लेकर पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने आज पार्टी के ही आलाकमान पर सवाल उठा दिए। सिंह ने कहा कि यह हालात बिलकुल भी ठीक नहीं है। पार्टी में इन हालातों के लिए तीन लोग जिम्मेदार हैं। इनमें से एक राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी के पास कोई पद नहीं होने के बावजूद वे सभी मामलों में फैसले लेते है। कांग्रेस पार्टी में अब न तो कभी वर्किंग कमेटी की बैठक होती है, और ना ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जा रही है। पंजाब पर बोलते हुए सिंह ने कहा कि राहुल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने का फैसला​ लिया। हालात देखो पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर की जगह सिद्धू को जिम्मेदारी दे दी, जो कभी भी कुछ फैसला ले सकते है। एक मीडिया के मुताबिक सिंह ने कांग्रेस पार्टी की मौजूदा हालत के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को  जिम्मेदार ठहराया दिया। सिंह ने कहा कि "पार्टी में इन तीनों के अलावा दूसरा कोई नेता नजर नहीं आता है। कोई इनके खिलाफ आवाज उठा नहीं सकता। आज के हालात में देश को, लोकतंत्र को एक पुख्ता कांग्रेस की जरूरत है। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए नटवर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जिनके पास कोई पद नहीं है, उन्होंने कैप्टन अमरिंदर को हटाने का फैसला कर लिया। आप को बता दें कि नटवर सिंह का बयान ऐसे समय में आया है जब पंंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सीएम बदल दिया गया।

Must Read: Ministry of Roads and Highways ने एम 1 वर्ग के वाहनों ने एयरबैग किया अनिवार्य, 2 टॉरसो एयर बैग और 2 कर्टन एयर बैग लगाने के निर्देश

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :