बोला- 3 साल में मर जाएगी पत्नी: तेलंगाना में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर महिला कार्यकर्ता से रेप का आरोप

तेलंगाना के नारायणपेट के जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर रेप का संगीन आरोप लगने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष खुंबम शिवकुमार रेड्डी पर उनकी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

तेलंगाना में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर महिला कार्यकर्ता से रेप का आरोप

तेलंगाना | तेलंगाना के नारायणपेट के जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर रेप का संगीन आरोप लगने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष खुंबम शिवकुमार रेड्डी पर उनकी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला कार्यकर्ता ने इस बाबत पुलिस में शिकायत की है जिस पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला कार्यकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह कांग्रेस की सक्रिय सदस्य रह चुकी है और  2020 के नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए उसे समन्वय के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। ऐसे में उसे नारायणपेट जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यहां पहुंचने पर उसकी मुलाकात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष खुंबम शिवकुमार रेड्डी से हुई। 

पहले आया करीब फिर करने लगा मैसेज
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि शिवकुमार हमेशा कोई न कोई मौका ढूंढकर उसके करीब आने की कोशिश करता था। धीरे-धीरे उसने पीड़िता को मैसेज करना शुरू कर दिया और एक दिन उससे शादी करने का इरादा जताया।

ये भी पढ़ें:- सस्ता मिलेगा गैस सिलेंडर: आज से देश में बदल गए कई नियम, कुछ में राहत तो कुछ से कटेगी आम लोगों की जेब

3 साल में मर जाएगी पत्नी, इसलिए चाहिए दूसरी महिला
महिला ने जब शिवकुमार से उसकी पत्नी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसकी पत्नी 3 साल से ज्यादा जिंदा नहीं रह पाएगी। इसलिए उसे एक ऐसी महिला की तलाश है, जो उसकी देखभाल कर सके।

ये भी पढ़ें:- बन गई नीतीश से सहमति: तेलंगाना से बिहार आकर गरजे सीएम चंद्रशेखर राव, कहा- मोदी सरकार को हटाना है...

और करने लगा दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि, एक बार जब वह किसी काम से दुब्बाक जिले में रूकी हुई थी, तब शिवकुमार शराब के नशे में पीड़िता के कमरे में आया और उससे जबरन शारिरीक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसने मारपीट की। पीड़िता का ये भी आरोप है कि शिवकुमार ने उसके साथ हैदराबाद और बेंगलुरु में बलात्कार किया और इसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। 

Must Read: दिल्ली में एक तरफा प्यार में 11वीं की छात्रा को आशिक ने मारी गोली

पढें क्राइम खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :