देश की सबसे बड़ी पंचायत का नया सत्र: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू, पहले दिन प्रोटेम स्पीकर के बाद पीएम मोदी ने ली शपथ ​और फिर सांसदों ने

18वीं लोकसभा के पहले की शुरूआत आज से हो गई। इस दौरान आज सबसे पहले सदन में राष्ट्रगान हुआ और इसके बाद सदन के दिवंगत सदस्यों को नमन किया गया। प्रोटेम स्पीकर की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा सदस्य की शपथ ली। पीएम मोदी के बाद उनकी कैबिनेट के सांसदों ने शपथ ली।

1 / 4

1.

जयपुर। देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद भवन में आज से नया सत्र शुरू हो गया। 18वीं लोकसभा के पहले की शुरूआत आज से हो गई। इस दौरान आज सबसे पहले सदन में राष्ट्रगान हुआ और इसके बाद सदन के दिवंगत सदस्यों को नमन किया गया।

प्रोटेम स्पीकर की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा सदस्य की शपथ ली। पीएम मोदी के बाद उनकी कैबिनेट के सांसदों ने शपथ ली। सदन को एक बार 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया, इसके बाद फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हो गई। आज सोमवार और कल मंगलवार को शपथ कार्यक्रम चलेगा।


आज सुबह संसद में पहले भाजपा के कटक से सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर की शपथ सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई। वहीं दूसरी ओर संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश चलाने के लिए सबकी सहमति जरूरी होती है। हम सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं। संविधान की मर्यादाओं की पालना करते हुए हमें देश चलाना है।

Next 

Must Read: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए किया दावा, कहा उपचुनावों में विकास के नाम पर होगा मतदान

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :