Gotabaya Rajapaksa Resigns: राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, श्रीलंका में जश्न मना रहे लोग
श्रीलंका में पिछले कुछ महीनों से चल रहा जन आंदोलन कल कुछ शांत हुआ। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। अभी तक अक्रोश में दिख रहे सभी लोग अब जश्न मना रहे हैं।
नई दिल्ली | श्रीलंका में पिछले कुछ महीनों से चल रहा जन आंदोलन कल कुछ शांत हुआ। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। अभी तक अक्रोश में दिख रहे सभी लोग अब जश्न मना रहे हैं।
सिंगापुर से ई-मेल किया इस्तीफा
राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे श्रीलंका से फरार होने के बाद मालदीव से सिंगापुर पहुंच गए। वहां से राजपक्षे ने श्रीलंका की संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धन को एक ई-मेल के जरिए अपना इस्तीफा भेज दिया।
ये भी पढ़ें:- कुनबे की एकजुटता में चुनौती: वसुंधरा समर्थकों को संगठनात्मक कार्यक्रमों से रखा दूर या खुद ही बना रखी है दूरी
13 जुलाई को देना था इस्तीफा, लेकिन देश से फरार
बता दें कि, राजपक्षे ने 13 जुलाई को इस्तीफा देने की बात कही थी लेकिन इस्तीफे से पहले ही वे देश छोड़कर मालदीव भाग गए थे। जिसके बाद तो श्रीलंका की जनता में और भी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोश लोगों ने सरकारी आवासों पर कब्जा कर लिया। आपको बता दें कि, श्रीलंका की अवाम राजपक्षे परिवार देश के बिगड़े आर्थिक हालातों के लिए जिम्मेदार ठहरा रही हैं।
ये भी पढ़ें:-
Must Read: विश्व की 70 फीसदी आबादी को टीका लगने के बाद ही समाप्त हो सकता है कोरोना वायरस:WHO
पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन