सतीश पूनियां का मास्टर-स्ट्रोक: नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, आमेर शहर अध्यक्ष शहजाद खान ने छोड़ी कांग्रेस
शहजाद खान ने कहा, डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में भाजपा के लिये करेंगे काम
आमेर | जयपुर नगर निगम चुनाव-2020 में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के आमेर शहर अध्यक्ष शहजाद खान ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं आमेर विधायक डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया है।
शहजाद खान ने कहा, कांग्रेस की मुस्लिम विरोधी नीतियों एवं टिकट बंटवारे में कांग्रेस की मुस्लिम विरोधी नीतियों को देखते हुये पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि, वे अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में भाजपा के लिये कार्य करेंगे।
खान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के दृढ़ संकल्प से देश के हर वर्ग का विकास हो रहा है, इसी से प्रभावित होकर अल्पसंख्यक समुदाय भी भाजपा से तेजी से जुड़ने लगा है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा से अल्पसंख्यक समुदाय को जोड़ने के लिये विशेष कार्य करेंगे।
डॉ. सतीश पूनियां के साथ इस दौरान शहजाद खान, आमेर शहर मंडल अध्यक्ष दौलतसिंह शेखावत, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एम. सादिक खान, जयपुर शहर भाजपा के निसार खान इत्यादि मौजूद रहे।
Must Read: गांवों के पट्टे और प्रक्रिया आनलाइन हो तथा शहरों की तर्ज पर हो भवनों का निर्माण
पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन