दुखद! : फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर का निधन, आज सुबह ली अंतिम सांस

मशहूर डायरेक्टर तरुण मजूमदार का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में सोमवार सुबह कोलकाता में आखिरी सांस ली। मजूमदार बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक माने जाते हैं।

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर का निधन, आज सुबह ली अंतिम सांस
tarun majumdar

नई दिल्ली | फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर डायरेक्टर तरुण मजूमदार का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में सोमवार सुबह कोलकाता में आखिरी सांस ली। मजूमदार बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक माने जाते हैं। मजूमदार के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। उनके फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे मजूमदार
मजूमदार के परिवार के ओर से उनके निधन की जानकारी दी गई है। जिसके बाद कई दिग्गजों ने शोक जताया है। जानकारी के अनुसार, तरुण मजूमदार लंबे से बीमार थे और किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें पिछले दिनों कोलकाता के सेठ सुखल करनानी मैमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधार नहीं होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था। 

ये भी पढ़ें:- Bihar : कोरोना का कहर! दो कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव, अन्य मंत्रियों में हड़कंप

फिल्म ‘बालिका वधू’ के लिए किए जाते हैं याद
तरुण मजूमदार ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मी दी थी। मजूमदार को 1967 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म ‘बालिका वधू’ के लिए जाना जाता है। इसके अलावा मजूमदार ने कुहेली, श्रीमन पृथ्वीराज, फुलेश्वरी जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन भी किया था। तरुण मजूमदार को चार राष्ट्रीय पुरस्कार, सात बीएफजेए पुरस्कार, पांच फिल्मफेयर पुरस्कार और एक आनंदलोक पुरस्कार मिला। 1990 में भारत सरकार ने उन्हें चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:- Himachal Accident: हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बस खाई में गिरी, 10 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Must Read: सनी लियोनी ने फिर से दिखाई अपनी पहले जैसी मदहोश करने वाली अदाएं, Photos

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :