Love Affair: राजस्थान: चाची को भतीजे से हुआ इश्क, फेसबुक पर लिखा- चलते हैं राम जी के पास, दोनों को एक ही चिता पर जलाना
सीकर जिले में इश्क में पागलपन का एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें विवाहित युवती ने अपने भतीजे के प्यार में पड़कर अपनी 2 साल की मासूम बेटी को भी भुला दिया और गर्भवती होने के बावजूद भतीजे के साथ कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
सीकर | राजस्थान के सीकर जिले में इश्क में पागलपन का एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें विवाहित युवती ने अपने भतीजे के प्यार में पड़कर अपनी 2 साल की मासूम बेटी को भी भुला दिया और गर्भवती होने के बावजूद भतीजे के साथ कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ये घटना सामने आने के बाद हर कोई स्तब्ध रह गया।
जानकारी के अनुसार, सीकर जिले के बलारां थाना इलाके में शनिवार सुबह एक 24 साल की गर्भवती महिला ने अपने 21 साल के प्रेमी जो की रिश्ते में उसका भतीजा लगता था के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें:- लव मैरिज के चक्कर में बेटा बना हैवान, मां को पानी में डुबोकर उतारा मौत के घाट
फेसबुक पर डाली पोस्ट- चलते हैं राम जी के पास, दोनों को एक चिता पर जलाना
बलारां में हुई इस घटना ने न केवल रिश्तों को तार-तार किया बल्कि 2 साल की मासूम का भी जीवन खराब कर दिया। इस घटना से सभी लोग बेहद आहत है। चाची-भतीजे ने कुएं में कूदकर जान देने से पहले फेसबुक पर अपनी फोटो पोस्ट की और लिखा कि, ‘चलते हैं राम जी के पास दोनों को एक ही चिता पर जलाना’।
2 साल की मासूम पर भी नहीं आया तरस
पुलिस के अनुसार, युवती की शिनाख्त दिसनाऊ निवासी पूजा उर्फ लक्ष्मी के रूप में हुई है। युवती लक्ष्मी की शादी 4 साल पहले रामस्वरूप से हुई थी और उसके पहले से 2 साल की एक बेटी भी थी। लक्ष्मी एक बार फिर से गर्भवती थी। वहीं, भतीजे युवक की शिनाख्त सुरेंद्र के रूप में हुई है। सुरेंद्र युवती लक्ष्मी के दूर के रिश्ते में जेठ का लड़का था।
ये भी पढ़ें:- तंगहाली की आग में झुलसा श्रीलंका! उग्र भीड़ ने पीएम आवास को किया आग के हवाले
पति करता है विदेश में नौकरी
पुलिस के अनुसार, मृतक युवती का पति रामस्वरूप विदेश में नौकरी करता है। ऐसे में लक्ष्मी और सुरेंद्र के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ऐसे में दोनों ने कोई रास्ता ने पाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
Must Read: राजस्थान में कोरोना के 151 नए पॉजिटिव केस, प्रदेश में केवल 2691 एक्टिव केस
पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन